लॉकडाउन में बना रिश्ता अनलॉक में टूटा, एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने तोड़ी कांग्रेस नेता भव्य बिश्नोई के साथ सगाई

मुंबई, जुलाई 04: बॉलीवुड की दुनिया में नए रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के सुपर स्टार आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण राव से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने शादी के 15 साल बाद तलाक लेने जैसा बड़ा कदम उठाया हैं। वहीं अब बॉलीवुड सहित तमिल-तेलुगू फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने अपने मंगेतर के साथ अपनी 4 महीने पुरानी सगाई तोड़ने का ऐलान किया है। इसके लिए उन्होंने बकायदा सोशल मीडिया की एक नोट शेयर करते हुए जानकारी साझा की है।

Recommended Video

    एक्ट्रेस Mehreen Pirzada ने Bhavya Bishnoi से तोड़ी सगाई, एक्ट्रेस ने बताई वजह | वनइंडिया हिंदी
    कांग्रेस विधायक मंगेतर से तोड़ी सगाई

    कांग्रेस विधायक मंगेतर से तोड़ी सगाई

    बॉलीवुड फिल्म 'फिल्लौरी' में अनुष्का शर्मा के साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने अपने मंगेतर जो हरियाणा में कांग्रेस के विधायक हैं भव्य बिश्नोई से सगाई तोड़ने का फैसला किया है। मेहरीन ने इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अपना ऑफिशल स्टेटमेंट भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि अब वो यह सगाई तोड़ रही है। साथ ही उनका भव्य बिश्नोई और उनके परिवार के साथ कोई रिश्ता नहीं है।

    अब भव्य बिश्नोई के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं

    अब भव्य बिश्नोई के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं

    अपने पोस्ट में एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने बताया कि उन्होंने और भव्य बिश्नोई ने यह फैसला लिया है कि अब वो इस रिश्ते को यही खत्म कर रहे हैं। हम अपनी सगाई तोड़ देंगे और अब शादी नहीं करेंगे। यह फैसला आपसी सहमति से किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि अब भव्य बिश्नोई के साथ उनका कोई रिलेशन नहीं है। यहां तक की उनकी फैमिली और फ्रैंड्स से भी कोई नाता नहीं रहा। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि अब मैं अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर फोकस करूंगी।

    भव्य बिश्नोई ने कही यह बात

    भव्य बिश्नोई ने कही यह बात

    इधर एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा के मंगेतर और कांग्रेस विधायक भव्य बिश्नोई ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर प्रोफाइल पर एक बयान साझा किया, जिसमें लिखा था कि दो दिन पहले, मेहरीन और मैंने विचार और वैल्यू में अंतर के कारण पारस्परिक रूप से अपनी सगाई को खत्म करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि मैं इस रिलेशन को छोड़कर अपना सिर ऊंचा रखते हुए दूर जा रहा हूं। मैंने मेहरीन और उसके परिवार को प्यार और सम्मान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

    पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते हैं भव्य

    पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते हैं भव्य

    भव्य और मेहरीन ने मार्च में जयपुर में बड़े धूमधाम के साथ सगाई की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो मेहरीन और भव्य साल 2020 में कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान आपस में मिले थे। आपको बता दें कि भव्य बिश्नोई हरियाण के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते हैं। उनके पिता हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेता कुलदीप बिश्नोई है। वहीं खुद भव्य हरियाणा के अदमपुर से विधायक हैं।

    मेहरीन ने कई फिल्मों में किया काम

    मेहरीन ने कई फिल्मों में किया काम

    वहीं एक्ट्रेस मेहरीन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साउथ की बहुत सी फिल्मों में एक्टिंग की है। उन्होंने कृष्णा गाड़ी वीरा प्रेमा गाढ़ा में एक्टर नानी के साथ साउथ की फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने साल 2017 में आई फिल्म 'फिलौरी' में अनुष्का शर्मा के साथ दिखाई दी थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+