अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा भी कोरोना वायरस से पॉजिटिव, घर पर ही क्वारंटाइन

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। वह फिलहाल घर पर ही क्वारंटाइन हैं। इससे पहले रविवार को मलाइका के ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता अर्जुन कपूर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। अर्जुन कपूर ने बयान जारी कर अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटाइन होने की सलाह दी थी। टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने अभिनेत्री के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है।

शो के सैट पर लौटी थीं मलाइका

शो के सैट पर लौटी थीं मलाइका

मलाइका हाल ही में इंडियाज बेस्ट डांसर के सैट पर जज के तौर पर लौटी थीं। वहीं अर्जुन कपूर ने अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर देते हुए कहा, मेरी जिम्मेदारी है कि मैं सबको सूचित करूं कि मेरी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और शरीर में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। मैंने डॉक्टरों और प्रशासन की सलाह पर खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारंटाइन में रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि सपोर्ट के लिए आप सभी का शुक्रिया। वक्त-वक्त पर मैं अपनी सेहत की जानकारी साझा करता रहूंगा।

कई बॉलीवुड कलाकार हुए संक्रमित

कई बॉलीवुड कलाकार हुए संक्रमित

बता दें इस वक्त पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। अकेले महाराष्ट्र में ही बीते 24 घंटों में संक्रमण के 23,350 नए मामले सामने आए हैं, 7,826 रिकवरी हुई हैं और 328 मरीजों की मौत हुई है। अब यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 9,07,212 हो गई है, जिसमें 6,44,400 डिस्चार्ज, 2,35,857 सक्रिय मामले और 26604 मौतें शामिल हैं। यहां मुंबई और पुणे जैसे शहर ज्यादा प्रभावित हैं। अभी तक कई बॉलीवुड कलाकारों की वायरस से संक्रमित होने की खबर आई है।

बच्चन परिवार भी हुआ था कोरोना संक्रमित

बच्चन परिवार भी हुआ था कोरोना संक्रमित

इससे पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके बेटे अभिषेक बच्चन, पोती आराध्या बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद सभी को नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। ऐश्वर्या और आराध्या तो जल्द ही डिस्चार्च हो गईं थी, लेकिन अमिताभ और अभिषेक को रिकवर होने में थोड़ा वक्त लगा था। वहीं अभिनेता दिलीप कुमार के दो भाइयों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई थी। मई महीने में अर्जुन कपूर के पिता बॉनी कपूर के हाउस स्टाफ के लोग भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+