'शादी के बाद मुझे चैन और शांति नहीं मिली, मेरे पिता ने...', निजी जिंदगी पर छलका एक्ट्रेस कीर्ति का दर्द

नई दिल्ली, 25 जून: नए साल की शुरुआत में एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी के फैन्स तब हैरान रह गए, जब वो अपने पति साहिल सहगल से अलग हो गईं। शुरू में तो उन्होंने कोई खास कमेंट इस मुद्दे पर नहीं किया, लेकिन अप्रैल में उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऐलान कर दिया कि वो अब अपने पति के साथ नहीं रहती हैं। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में निजी जिंदगी को लेकर कई राज खोले। साथ ही बताया कि रिश्ता खत्म करने पर उनके माता-पिता के चाहते थे।

अलग होना काफी मुश्किल

अलग होना काफी मुश्किल

कीर्ति के मुताबिक उन्होंने साहिल के साथ अपनी शादी को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं रहीं। जिस वजह से उन्होंने सब कुछ हाथ से जाने दिया। साथ ही उनको ये महसूस हुआ कि अब और कोशिश करने की बात नहीं रह गई है। कीर्ति के मुताबिक उनके माता-पिता ने शुरू से ही उनका समर्थन किया था। जब वो शादी करना चाह रही थीं, तो उन्होंने साथ दिया, लेकिन एक रिश्ते से अलग होना बहुत ही मुश्किल फैसला है, क्योंकि बहुत से लोग उससे जुड़ जाते हैं।

असली वजह नहीं बताई

असली वजह नहीं बताई

एक्ट्रेस के मुताबिक उनकी मां की चाहती थीं कि वो कुछ दिनों तक रिश्ते को बचाए रखें, लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं था। उनको खुशी और शांति नहीं मिल रही थी, जिस वजह से उन्होंने अगल होने का रास्ता ही चुना। इस दौरान उनके पिता ने उनका काफी सपोर्ट किया। साथ ही उन्हें समझाया कि ऐसे हालात में अलग होना क्यों जरूरी है। हालांकि इंटरव्यू में कीर्ति ने शादी खत्म होने की असली वजह बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं पब्लिक में आकर किसी चीज के बारे में नहीं कहना चाहती हूं।

कई फिल्मों में आईं नजर

कई फिल्मों में आईं नजर

आपको बता दें कि जून 2016 में कीर्ति ने साहिल सहगल से शादी की थी। साहिल भी पेशे से एक्टर हैं। कीर्ति ने शैतान, पिंक, मिशन मंगल और उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्मों में काम किया है। इस साल की शुरुआत में भी वो द गर्ल ऑन द ट्रेन और शादीस्थान में नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+