श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि पर भावुक हुईं बेटी जान्हवी कपूर, कहा- 'हर दिन आपको याद करती हूं'

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की आज दूसरी पुण्यतिथि है। दो साल पहले वह परिवार में हुई एक शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। जहां उन्होंने होटल में आखिरी सांस ली। श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान था। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए देश विदेश से लोग पहुंचे थे। उनकी दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर उनकी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह अपनी मां श्रीदेवी के साथ दिखाई दे रही हैं।

'हर रोज आपको याद करती हूं'

'हर रोज आपको याद करती हूं'

इस तस्वीर में दोनों मां बेटी (श्रीदेवी और जान्हवी) सोफे पर लेटी हैं और काफी खुश दिखाई दी रही हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, 'हर रोज आपको याद करती हूं।' जान्हवी की इस पोस्ट पर फिल्मनिर्माता करण जौहर, संजय कपूर की पत्नी महीप, जोया अख्तर, अभिनेता मोहित मारवाह, अनीता श्रॉफ और कई अन्य ने इमोजी पोस्ट किए हैं। बता दें जान्हवी कपूर ने करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

View this post on Instagram

Miss you everyday

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

जान्हवी की पहली फिल्म नहीं देख पाईं श्रीदेवी

इस फिल्म में वह अभिनेता इशान खट्टर के साथ दिखाई दी थीं। फिल्म को लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। हालांकि श्रीदेवी इस फिल्म को नहीं देख पाईं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान जान्हवी की परफॉर्मेंस देखी थी। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी, 2018 को दुबई के एक होटल में हुआ था। इससे पहले भी जान्हवी अपने सोशल मीडिया पर श्रीदेवी के साथ कई फैमिली फोटो शेयर कर चुकी हैं।

4 साल की उम्र में की थी करियर की शुरुआत

4 साल की उम्र में की थी करियर की शुरुआत

बता दें श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत 4 साल की उम्र में की थी। साल 1976 से 1982 के बीच उन्होंने कई सारी तमिल और तेलुगू फिल्में कीं। जिनमें से ज्यादातर फिल्में उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स के साथ कीं। बॉलीवुड में श्रीदेवी एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने हमेशा चुनौतीपूर्ण किरदार बखूबी निभाया। उन्हें बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार भी कहा जाता है।

इन फिल्मों में दिखेंगी जान्हवी

इन फिल्मों में दिखेंगी जान्हवी

वहीं जान्हवी की बात करें तो वह अभी फिल्म रूही आफजा की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास गुंजन सक्सेना की बायोपिक भी है। साथ ही दोस्ताना 2 में भी उनकी एंट्री हुई है। फिल्म में कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे। धर्मा प्रोडक्शन्स ने दोस्ताना 2 का एलान करते समय इसके एक हीरो की जगह खाली रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+