कश्मीर के हालात पर भड़कीं बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ट्वीट कर कहा, क्या यही थी अनुच्छेद 370 हटाने की वजह?

मुंबई: जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद घाटी में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है। कई इलाकों में अभी भी धारा 144 लागू है। इसे लेकर बॉलीवुड से भी अलग-2 प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आजादी के जश्न के दूसरे दिन शुक्रवार को एक्ट्रेस गौहर खान ने कश्मीर के हालात को लेकर एक और ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि लोग अपने परिवार वालों से बात नहीं कर पा रहे हैं, क्या अनुच्छेद 370 हटाने का यही मूल कारण था। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

कश्मीर के हालात पर भड़की गौहर खान

कश्मीर के हालात पर भड़की गौहर खान

गौहर खान ने कश्मीरी लोगों के लिए चिंता जताते हुए ट्वीट किया कि हमारे देश की करीब 80 लाख से ज्यादा आबादी बाहर की दुनिया से किसी भी तरह का संपर्क नहीं कर पा रही है। क्या अनुच्छेद 370 हटाने और कश्मीर को हमारे साथ मिलाने का यही मूल कारण था ? कश्मीर की पूरी जनता को संपर्क रहित बनाकर हम उन्हें एक साथ लाने का आत्मविश्वास कैसे ला सकते हैं।

गौहर खान ने पहले भी किया था ट्वीट

इससे पहले भी गौहर खान ने जम्मू और कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद संचार सुविधाओं को बाधित करने पर ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में भारत सरकार से निवेदन करते हुए पूरे राज्य में संचार की सुविधाओं को वापस पहले जैसा करने की मांग की थी।

बिग बॉस 7 की विनर रह चुकी हैं

बिग बॉस 7 की विनर रह चुकी हैं

गौरतलब है कि गौहर एक्ट्रेस के साथ ही मॉडल भी हैं। गौहर खान ने यश राज की फिल्म 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'गेम', 'इशकजादे', 'फीवर', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'बेगम जान' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। गौहर खान 'बिग बॉस 7' की भी विजेता रह चुकी हैं।

5 अगस्त को मोदी सरकार ने किया ऐलान

5 अगस्त को मोदी सरकार ने किया ऐलान

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म करने का ऐलान 5 अगस्त को किया था। अमित शाह ने सबसे पहले राज्यसभा में इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि अब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के साथ ही उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया है। ये दो प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख होंगे। लद्धाख जहां बिना विधानसभा वाला केंद्रशासित प्रदेश होगा। वहीं जम्मू-कश्मीर में विधानसभा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+