शशि कपूर की जिंदगी से जुड़े अनजाने 13 Facts

Recommended Video

      Shashi Kapoor: 10 Unknown and Interesting Facts from his life | FilmiBeat

      नई दिल्‍ली। जब-जब फूल खिले, कन्‍यादान, दीवार, काला पत्‍थर और त्रिशूल जैसी यादगार फिल्‍में देने वाली शशि कपूर का सोमवार (4 दिसंबर 2017) को मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। आइए बताते हैं आपको उनके बारे में महत्‍वपूर्ण Facts

      शशि कपूर की जिंदगी से जुड़े अनजाने Facts

      1. शशि कपूर का जन्‍म 18 मार्च 1938 को कलकत्ता में हुआ था। शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर रखा गया, लेकिन प्‍यार से लोग उन्‍हें शशि ही बुलाते थे। शायद यही कारण रहा कि वह शशि कपूर नाम से ही फिल्मों में आए।
      2. शशि कपूर भाइयों में सबसे छोटे थे। इनके दो बड़े भाई राज कपूर और शम्‍मी कपूर थे। राज कपूर उन्‍हें शशि बाबा और शम्मी कपूर उन्‍हें शाशा कहकर पुकारते थे।
      3. शशि कपूर ने बाल कलाकार के रूप में आग (1948), आवारा (1951) जैसी फिल्मों में काम किया।
      4. शशि कपूर ने 1961 में धर्मपुत्र से करियर की शुरुआत की। यश चोपड़ा ने इस फिल्म का डायरेक्‍शन किया था।
      5. शशि कपूर ने जेनिफर कैंडल के साथ शादी की। उनकी पहली मुलाकात कलकत्‍ता में हुई। दोनों के बीच प्‍यार हो गया, लेकिन कैंडल परिवार इसके खिलाफ था। शम्मी कपूर की पत्नी गीता बाली ने अपने देवर की शादी के लिए बात आगे बढ़ाई और इस तरह दोनों की शादी हो गई।
      6. शशि कपूर ने न केवल बॉलीवुड में पहचान बनाई बल्कि वह हॉलीवुड में भी जगह बनाने में कामयाब रहे। उन्‍होंने ब्रिटिश और अमेरिकन फिल्मों में काम किया, जिनके नाम हैं- द हाउसहोल्डर (1963), शेक्सपीअर वाला (1965), बॉम्बे टॉकीज (1970), हीट एंड डस्ट (1982)।
      7. वैसे तो शशि कपूर विवादों से दूर ही रहे, लेकिन फिल्म सिद्धार्थ (1972) में सिमी ग्रेवाल के साथ न्‍यूड सीन को लेकर वह विवादों में रहे। इसे लेकर काफी हंगामा हो गया था।
      8. शशि कपूर को तीन बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। 1979 में फिल्म जुनून को बेस्ट फीचर फिल्म अवॉर्ड मिला। 1986 में फिल्म न्यू देल्ही टाइम्स के लिए बेस्टर एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। 1994 में फिल्म 'मुहाफिज' के लिए स्पेशल ज्‍यूरी अवॉर्ड से भी उन्‍हें नवाजा गया। 2014 में उन्‍हें दादासाहेब फालके अवॉर्ड से भी सम्‍मानित किया गया।
      9. पत्नी जेनिफर कैंडल की 1984 में कैंसर के कारण मृत्यु हो गई थी। इस सदमे के बाद से उन्‍होंने करियर पर ध्यान देना बंद कर दिया और एकाकी जीवन जीने लगे।
      10. शशि कपूर अपने बड़े भाई राज कपूर और सत्‍यजीत रे के बड़े प्रशंसक थे।
      11. शशि कपूर के बेटे कुणल कपूर की मानें तो वह अवॉर्ड्स को भी ज्‍यादा अहमियत नहीं देते थे। अवॉर्ड मिलने पर बस वह थोड़ा सा मुस्‍कुरा देते थे।
      12. शशि कपूर और अमिताभ बच्‍चन ने करीब 12 फिल्मों में साथ काम किया। दोनों ने पहली बार 'रोटी कपड़ा और मकान' साथ काम किया था।
      13. अमिताभ बच्‍चन के करियर में कई लोगों ने बड़ी भूमिका निभाई, लेकिन शशि कपूर उनके कुछ ज्‍यादा ही खास थे। अमिताभ के दोस्‍तों की मानें तो बिगबी ने एक्टिंग का ककहरा शशि कपूर की पत्‍नी जेनिफर से ही सीखा था। उस वक्‍त अमिताभ 14 साल के थे।

        Notifications
        Settings
        Clear Notifications
        Notifications
        Use the toggle to switch on notifications
        • Block for 8 hours
        • Block for 12 hours
        • Block for 24 hours
        • Don't block
        Gender
        Select your Gender
        • Male
        • Female
        • Others
        Age
        Select your Age Range
        • Under 18
        • 18 to 25
        • 26 to 35
        • 36 to 45
        • 45 to 55
        • 55+