सुहाना खान की मिरर सेल्फी वायरल, अनोखे अंदाज में दिखीं शाहरुख की बेटी

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपने अभिनय के दम पर खुद की एक अलग पहचान बनाई है। यही वजह है कि फिल्मों से दूर रहने के बावजूद भी उनके बच्चे हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। शाहरुख की बेटी सुहाना खान अक्सर अपनी तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जिसके कारण उनकी कई तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। अब सुहाना की मिरर सेल्फी काफी वायरल हो रही है।

suhana khan, suhana khan mirror selfie, shahrukh khan daughter, delhi, mirror selfie, shahrukh khan, selfie, bollywood, शाहरुख खान, सुहाना खान, मिरर सेल्फी, सुहाना खान मिरर सेल्फी, बलीवुड

जिसमें वह अनोखे अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इस सेल्फी में सुहाना खान के लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है। अपनी वायरल तस्वीर में सुहाना ब्लैक पोल्का डॉट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। उनके साथ उनकी दोस्त भी नजर आ रही हैं। लोगों का ध्यान सुहाना के पोज के साथ उनके फोन कवर में रखे कार्डस पर भी खूब गया है।

इसके साथ ही सुहाना का एयरपोर्ट लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है। जिसमें वह चेक शर्ट में नजर आ रही थीं। बता दें सुहाना खान अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनका स्टाइल लोगों को खूब पसंद आता है। सुहाना ग्रेजुएशन पूरी होने के बाद अपनी आगे की पढ़ाई के लिए इन दिनों न्यूयॉर्क में रह रही हैं। दूसरे स्टार किड्स की तरह वह भी बॉलीवुड में कदम रखना चाहती हैं, लेकिन उनके पिता शाहरुख खान का कहना है कि वह पढ़ाई पूरी होने के बाद ही एक्टिंग की दुनिया में आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+