तीन साल से अलग रह रहे रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा ने तलाक की अर्जी दी

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी और अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा पिछले तीन वर्ष से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच शादी के बाद टकराव की खबरें सामने आई थी, जिसके बाद से दोनों अलग रह रहे थे। जिसके बाद आखिरकार दोनों ने तलाक के लिए अर्जी दायर की है। दोनों शादी के पांच साल तक शादी चली, लेकिन पिछले तीन वर्षों से वह अलग रह रहे थे। खुद रणवीर शौरी ने अपनी फिल्म तितली के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर इस बात को स्वीकार किया कि अब वह और कोंकणा कपल नहीं है। रणवीर शौरी ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि दोनों के अलगाव की वह खुद ही वजह हैं।

औपचारिकताओं को पूरा जा रहा

औपचारिकताओं को पूरा जा रहा

खबर के अनुसार रणवीर और कोंकणा ने सहमति से अलग होने का फैसला लिया है और अब दोनों ने इसके लिए तमाम औपचारिकताओं को भी पूरा कर लिया है। माना जा रहा है कि दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया अगले छह महीने में पूरी हो सकती है। तलाक की अर्जी से पहले रणवीर और कोंकणा ने काउंसलर की सलाह भी ली थी। लेकिन काउंसलिंग का कोई खास फायदा नहीं हुआ और आखिरकार दोनों एक दूसरे के लिए सहमत नहीं हुए और वह अब अलग होना चाहते हैं। सूत्र का कहना है कि यह अभी तक के सबसे मित्रतापूर्ण तलाक में से एक है। लेकिन यह काफी दुखद है कि दोनो की शादी चल नहीं पाई और वो अलग हो गए।

6 साल का बेटा है

6 साल का बेटा है

अहम बात है कि रणवीर और कोंकणा का एक 6 साल का बेटा भी है, जिसका नाम हारुन है। ये कपल पिछले तीन साल से अलग रहा है, लेकिन दोनों के बीच दोस्ती बरकरार रही। खबर के अनुसार दोनों के बीच बच्चे की कस्टडी को लेकर किसी भी तरह की लड़ाई नहीं है और बच्चे की कस्टडी कोंकणा और रणवीर दोनों के पास है। बेटे हारून का खयाल रणवीर और कोंकणा शुरुआत से रख रहे हैं। जानकारी के अनुसार रणवीर अपने तलाक के लिए अधिवक्ता वंदना शाह की मदद और कोंकणा सेन अधिवक्ता शांति साथे की मदद ले रही हैं।

2010 में हुआ था प्यार

रणवीर और कोंकणा के बीच प्यार की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई थी। दोनों ने फिल्म ट्रैफिक सिग्नल, मिक्स्ड डबल्स, आजा नचले में साथ में काम किया था। साथ-साथ काम करते हुए ही दोनों के बीच प्यार पनपने लगा था। दिलचस्प बात यह है कि शादी से पहले ही कोंकणा सेन प्रेग्नेंट हो गई थीं। कोंकणा सेन के प्रेगनेंट होने की खबर काफी सुर्खियों में रही थी।

View this post on Instagram

Haroony 💙

A post shared by Konkona Sensharma (@konkona) on

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+