नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी, हार्ट अटैक से निधन

हिंदी फिल्मों में अपने गंभीर अभिनय और कॉमेडी के लिए अभिनेता ओम पुरी एक विशेष पहचान रखते थे। उनकी यादगार फिल्मों में नरसिम्हा, धूप, डिस्को डांसर, माचिस, चाइना गेट, मालामाल वीकली, हलचल आदि थीं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता ओम पुरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वे 66 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। ओम पुरी फिल्मों में अपने गंभीर अभिनय और कॉमेडी के लिए जाने जाते थे। उनकी यादगार फिल्मों में नरसिम्हा, धूप, डिस्को डांसर, माचिस, चाइना गेट, मालामाल वीकली, हलचल आदि थीं। ओम पुरी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी फिल्मों और थियेटर में उन्होंने अभूतपूर्व योगदान दिया।

om puri नहीं रहे बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी, हार्ट अटैक से निधन

19 अक्टूबर 1950 को हरियाणा के अंबाला में जन्मे ओम पुरी सिर्फ भारतीय सिनेमा तक सीमित नहीं रहे बल्कि वो ब्रिटिश और अमेरिकी सिनेमा में भी खास योगदान दिया।पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओम पुरी ने लगभग डेढ़ वर्ष तक एक ही स्टूडियो में अभिनय की शिक्षा दी। बाद में ओम पुरी ने अपने निजी थिएटर ग्रुप 'मजमा' की स्थापना की। 1976 में मराठी फिल्म घासीराम कोतवाल से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले पुरी ने इस फिल्म के बारे में दावा किया था कि इसमें अच्छा काम करने के बदले उन्हें मूंगफली मिली थी। ये भी पढ़ें- जब ओम पुरी को पहली फिल्म में काम करने के बाद मिली थी मूंगफली

ओम पुरी ने कॉमर्शियल सिनेमा के साथ-साथ इंडेपेंडेंट और आर्ट फिल्में भी की। ओम पुरी ने बहुत सारी भारतीय फिल्मों में काम करने के साथ-साथ ब्रिटेन और अमेरिका में फिल्में बनाईं। ओम पुरी को भारत के सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक पद्मश्री पुरस्कार भी मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+