एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पत्नी आलिया को भेजा लीगल नोटिस, खुद पर लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) अपनी निजी जिंदगी के कारण बीते कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी पत्नी ने उन्हें तलाक का नोटिस भेजा था। इसके बाद उनकी भतीजी ने भी उनके भाई पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इन सभी मामलों में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने चुप्पी साधी हुई थी। लेकिन अब उन्होंने अपनी पत्नी आलिया को लीगल नोटिस भेज दिया है। जिसमें उन्होंने आलिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Recommended Video

    Nawazuddin Siddiqui ने Wife Aalia को भेजा Notice, खुद पर लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी |वनइंडिया हिंदी
    नवाजुद्दीन ने आलिया पर लगाए कई आरोप

    नवाजुद्दीन ने आलिया पर लगाए कई आरोप

    इस नोटिस में नवाजुद्दीन ने आलिया पर 'धोखाधड़ी में शामिल होने', 'जानबूझकर और सुनियोजित तरीके से मानहानि करने' और 'चरित्र की बदनामी' करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि वह आलिया के तलाक के नोटिस का जवाब 15 दिनों के भीतर 19 मई को ही दे चुके हैं। आपको बता दें नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया ने अपने शादी से पहले वाले नाम अंजना किशोर पांडे का फिर से इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। आलिया ने लीगल नोटिस भेजे जाने पर ट्वीट भी किया है।

    आलिया बोलीं- मेरे जवाब का इंतजार करना

    आलिया बोलीं- मेरे जवाब का इंतजार करना

    अपने ट्वीट में आलिया ने लिखा, 'अच्छा हुआ कि तुम आखिरकार कुछ बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी। अब मेरे जवाब का इंतजार करना। मैं तुम्हारे खिलाफ कोई भी एक्शन लेने में हिचकिचाउंगी नहीं।' हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में भी आलिया ने कहा था कि नवाज ने उन्हें महीने का भत्ता देना बंद कर दिया है, जिसके चलते वह अपने बच्चे की स्कूल फीस नहीं दे पा रही हैं। इन दावों को झूठा बताते हुए एक्टर ने एक न्यूज वेबसाइट को बैंक ट्रांजेक्शन की डिटेल्स भेजीं। जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चे के लिए पैसे भेज रहे हैं और लॉकडाउन के बीच घर की ईएमआई का भुगतान भी कर रहे हैं।

    नवाजुद्दीन ने मांगा लिखित स्पष्टीकरण

    नवाजुद्दीन ने मांगा लिखित स्पष्टीकरण

    इसके साथ ही नवाजुद्दीन ने आलिया से कहा है कि वह उनके खिलाफ मानहानिकारक बयान ना दें और अभी हाल ही में जो कुछ भी कहा है उसका लिखित स्पष्टीकरण दें। वहीं आलिया ने नवाजुद्दीन को जो लीगल नोटिस भेजा था, उसमें उन्होंने तलाक के साथ-साथ मैंटेनेंस भी मांगा है। साथ ही इसमें नवाजुद्दीन और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। नवाजुद्दीन और आलिया की शादी को दस साल से अधिक हो गए हैं। आलिया का कहना है कि पिछले कई सालों से उनकी शादी में दिक्कतें आ रही हैं।

    TikTok स्टार सिया कक्कड़ देखती थीं बॉलीवुड की सपने, बनना चाहती थीं मशहूर अभिनेत्री

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+