महाराष्ट्र की राजनीति को इस बॉलीवुड एक्टर ने बताया शर्मनाक, कहा- जीवन में फिर कभी वोट नहीं दूंगा

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शनिवार को हुए राजनीतिक उलटफेर के बाद देशभर में बीजेपी और अजित पवार की ही चर्चा हो रही है। इस घटना पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, सोशल मीडिया पर काफी एक्टर रहने वाले बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ने भी महाराष्ट्र की राजनीति पर ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया। कमाल आर खान ने अपने पोस्ट में अब कभी वोट न डालने की बात लिखी है।

देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने चौंकाया

देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने चौंकाया

गौरतलब है कि, शुक्रवार की रात तक मीडिया में खबरें थी कि शनिवार को महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन की सरकार बनने जा रही है लेकिन अगली सुबह देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सबको चौंका दिया। वहीं एनसीपी नेता और शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने डिप्टी सीएम के पद पर शपथग्रहण किया। इस उटलफेर से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मचा हुआ है और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, कांग्रेस और एनसीपी चीफ शरद पवार ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

जीवन में कभी वोट नहीं डालूंगा: केआरके

जीवन में कभी वोट नहीं डालूंगा: केआरके

महाराष्ट्र की राजनीति में मचे घमासान पर एक्टर कमाल आर खान ने ट्वीट कर इसे शर्मनाक बताया है। उन्होंने लिखा कि, महाराष्ट्र के लोगों को शर्म आनी चाहिए, अगर सभी राजनीतिक दल हमारे द्वारा चुने गए नेताओं की खरीद-बेच करते हैं तो मैं अब कभी अपने जीवन में वोट नहीं डालूंगा। महाराष्ट्र की राजनीति पर दिए कमाल आर खान के पोस्ट पर कई लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमाल आर खान की इस बात का समर्थन किया है।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना,कांग्रेस और एनसीपी की ओर से महाराष्ट्र के गवर्नर के फैसले के खिलाफ संयुक्त रूप से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि देवेंद्र फडणवीस को जिस तरह से शनिवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शपथ दिलाई वह असंवैधानिक था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, महाराष्ट्र सरकार, देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+