अभिनेता इरफान ने अंग दान के लिए चुना बकरीद का दिन

इरफान खान ने कहा कि अगर एक मृत शरीर से कई लोगों को जीवन मिले तो अंगदान से बेहतर और खूबसूरत क्या हो सकता है।

नई दिल्ली। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर बॉलीवड में एक अलख पहचान बनाने वाले फिल्म अभिनेता इरफान खान ने रविवार को गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में वहां सभी मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

irfan khan

भारतीय अंग दान दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में आए इरफान खान ने अंग दान की घोषणा की। उनके साथ ही पैरालंपिक में सिल्वर मैडल जीतने वाली दीपा मलिक ने भी कहा कि वो भी अंग दान करेंगी।

इरफान ने कहा कि अगर एक मृत शरीर से कई लोगों को जीवन मिले तो इससे बेहतर और खूबसूरत क्या हो सकता है। वे बकरीद के दिन अपने अंग दान की घोषणा करेंगे।

उन्होंने कहा कि एक मृत शरीर कई लोगों को जीवन दे सकता है, इसलिए ये जरूरी है। उनके साथ ही दीपा मलिक ने भी अपने अंग दान की इच्छा जाहिर की।

इरफान खान फिल्मों में अपने गंभीर अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उनकी 'पान सिंह तोमर', 'हासिल', 'लंच बॉक्स' और 'तलवार' आदि फिल्में काफी पसंद की गईं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+