बॉलीवुड एक्टर और सलमान के अच्छे दोस्त इंदर कुमार की मौत
मुंबई।
बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुके और सलमान खान के खास दोस्तों में शामिल इंदर कुमार का आज तड़के मुंबई में निधन हो गया। वो 43 साल के थे। आज सुबह ही उन्हें अंधेरी स्थित उनके घर पर बेहोशी की हालत में पाया गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह हार्ट अटैक बतायी जा रही है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>
जानकारी
के मुताबिक इंदर कुमार इन दिनों अपनी ही एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। आपके बता दें कि इंदर बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुके थे। सलमान खान के साथ 'तुमको न भूल पाएंगे', वांटेड और अक्षय कुमार के साथ 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' फिल्म में वो अभिनय कर चुके हैं।











Click it and Unblock the Notifications