दिलीप कुमार और सायरा बानो के नहीं थी कोई औलाद, कहा था- 'अगर संतान होती तो...'

Bollywood News, Dilip Kumar passed away, Dilip Kumar no more, Dilip Kumar no child, Veteran actor Dilip Kumar passes away at age of 98, Dilip Kumar news, Dilip Kumar hindi news, bollywood hindi news, dilip kumar beta, sa

मुंबई, जुलाई 07: 'ट्रेजडी किंग' बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार सुबह 98 साल की उम्र में निधन हो गया। शताब्दी के महानायक दिलीप कुमार अब हमारे बीच में नहीं रहे। उनके निधन की खबर सुनकर उनके फैंस से लेकर पूरी फिल्मी दुनिया शोक की लहर में डूब गई हैं। दिलीप साहब ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके परिवार में उनकी पत्नी सायरा बानो अब अकेली रह गईं हैं। दिलीप कुमार और सायरा बानो के कोई संतान नहीं थी, लेकिन जब उनके एक बार यह पूछा गया कि क्या आपको इसका पछतावा है तो जानिए उनका क्या जवाब था।

संतान नहीं होने पर यह था दिलीप साहब का जवाब

संतान नहीं होने पर यह था दिलीप साहब का जवाब

98 साल की उम्र में इस फानी दुनिया से रुखस्त होने के बाद दिलीप साहब के करोड़ों चाहने वाले गमजदा हैं। 'ट्रेजडी किंग' पिछले लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। बीते 1 महीने में उन्हें दो बार तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप साहब को सांस से जुड़ी परेशानी थी। दिलीप साहब के साथ आखिरी वक्त तक साथ खड़ी रहने वाली और उनकी देखभाल करने वाली उनकी पत्नी सायरा बानो उनके जाने से अकेली रह गईं हैं। साल 2012 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में दिलीप साहब ने निःसंतान होने के बारे में उन्होंने कहा था कि उनको इसका कोई पछतावा नहीं है।

 बच्चे ना होने का कोई अफसोस नहीं

बच्चे ना होने का कोई अफसोस नहीं

इंटरव्यू में दिलीप कुमार ने कहा था कि अगर हमारे अपने बच्चे होते तो बहुत अच्छा होता, लेकिन हमें बच्चे ना होने का कोई अफसोस नहीं है। हम दोनों भगवान की इच्छा के अधीन हैं। उन्होंने आगे कहा था कि न तो सायरा और न ही मैं इसकी शिकायत कर सकता हूं। उन्होंने इंटरवव्यू में बताया था कि मेरा एक बड़ा परिवार है, जिसमें बहुत सारी भतीजी और भतीजे और उनके बढ़ते बच्चों के परिवार आज की भाषा बोल रहे हैं, जो उतना ही हैरान करने वाला है जितना कि वे जिस समय में रह रहे हैं। इसके साथ ही बताया था कि सायरा का एक छोटा परिवार है, जिसमें उनके भाई सुल्तान और उनके बच्चे और पोते-पोतियां शामिल हैं। हमें लगता है कि हम भाग्यशाली हैं कि जब उन्हें हमारी जरूरत होती है तो हम उनके लिए वहां होते हैं।

सायरा बानो ने कही थी यह बात

सायरा बानो ने कही थी यह बात

वहीं जब यह दिलीप साहब से यह पूछे गया कि उनकी विरासत को कौन आगे बढ़ाएगा तो उन्होंने कहा था कि मैंने पहले से ही कई एक्टर्स को अपने दौर में जमा की गई चीजों को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक देखा हैं। वहीं एक इंटरव्यू में दिलीप साहब की परछाईं की तरह उनके साथ रहने वाली उनकी पत्नी सायरा बानो ने से पूछा गया था कि क्या बच्चे नहीं होने का कोई मलाल? तो इस पर उनका जवाब था कि उन्हें कभी इस चीज की कमी महसूस नहीं होती, क्योंकि दिलीप साहब खुद दिल से बच्चे जैसे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+