नसीरुद्दीन शाह के साथ विवाद के बीच अनुपम खेर का ट्वीट, बोले- कुछ लोग मुझे गिराने में, कई बार गिरे

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं, इस मुद्दे पर बॉलीवुड भी दो धड़ों में बंटा नजर आया है। पिछले दिनों बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर के बीच इसी को लेकर तकरार सामने आई थी। नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को 'मसखरा' और चापलूस' बताया था। इसके जवाब में अनुपम खेर ने उनको 'नशेड़ी' और 'फ्रस्ट्रेटेड' कहा था। वहीं, एक बार फिर अनुपम खेर ने एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अनुपम खेर ने किया एक और ट्वीट

अनुपम खेर ने किया एक और ट्वीट

अनुपम खेर ने ट्वीट किया, 'ना मैं गिरा और ना मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे... पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे....।' अनुपम खेर के इस ट्वीट पर ढेरों कमेंट आ रहे हैं। दरअसल, पिछले दिनों नसीरुद्दीन शाह ने एक इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर को 'मसखरा' कहा था। उन्होंने आगे कहा था, 'मैं नहीं मानता कि उन्हें गंभीरता से लेना चाहिए, एनएसडी-एफटीआईआई का कोई भी उनका समकालीन यह कह सकता है कि उनका बर्ताव साइकोपैथिक है।

नसीरुद्दीन शाह के बयान के बाद बढ़ा था विवाद

नसीरुद्दीन शाह के इस बयान का अनुपम खेर ने वीडियो जारी कर पलटवार किया था। दिग्गज कलाकार ने कहा था कि वे हमेशा से नसीरुद्दीन शाह की कला की इज़्जत करते रहे हैं और करते रहेंगे, लेकिन कभी-कभी कुछ बातों का दो टूक जवाब देना बहुत जरूरी होता है। खेर ने कहा, 'मैं आपको और आपकी बातों को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लेता हूं। हालांकि, मैंने आपकी कभी बुराई नहीं की, पर अब जरूर कहना चाहूंगा कि आपने इतनी कामयाबी मिलने के बाद पूरी जिंदगी फ्रस्टेशन में गुजारी।'

अनुपम खेर ने दिया था जवाब

अनुपम खेर ने दिया था जवाब

अनुपम खेर ने आगे कहा था, 'अगर आप दिलीप कुमार साहब, अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, शाहरुख खान और विराट कोहली की आलोचना कर सकते हैं। फिर मुझे यकीन है कि मैं महान संगत में हूं। इनमें से किसी ने भी आपके बयान को गंभीरता से नहीं लिया।' उन्होंने कहा था कि कोई भी आपकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता है क्योंकि हम जानते हैं कि यह आप बात नहीं कर रहे हैं.. ये सभी वह पदार्थ हैं जिनका आप सालों से उपभोग करते आए हैं। इस वजह से क्या सही है क्या गलत है, इसका आपको अंतर पता नहीं चलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+