फिल्म अभिनेता-बीजेपी सांसद सनी देओल कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने दी जानकारी

नई दिल्ली। मशहूर फिल्म अभिनेता और गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने मंगलवार को एक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि सनी पिछले कुछ दिनों से कुल्लू में ही थे, उनकी हाल ही में कंधे की सर्जरी हुई है, उसके बाद से ही वो अपने मित्र के साथ हिमाचल में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।

Recommended Video

    Coronavirus: BJP सांसद Sunny Deol की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, क्वारंटीन में गए | वनइंडिया हिंदी
     फिल्म अभिनेता-बीजेपी सांसद सनी देओल कोरोना पॉजिटिव

    पीटीआई से बात करते हुए अमिताभ अवस्थी ने कहा कि वो फिलहाल अपनी सर्जरी से उबर चुके हैं और अपने दोस्त के साथ मुंबई जाने की योजना बना रहे थे लेकिन मंगलवार को वो कोरोना से ग्रसित हो गए, हालांकि चिंता की बात नहीं है, वो ठीक हैं और आइसोलेशन में हैं।

    कोरोना का तांडव जारी, क्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 9462810

    भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से मंगलवार (1 दिसंबर) सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 31,118 नए केस मिले हैं, जबकि 482 लोगों की मौत हो गई है। अब देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 94,62,810 पहुंच गया है। 482 नई मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,37,621 हो गई है। सक्रिय मामले 4,35,603 हैं। 41,985 नए डिस्चार्ज मामलों के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या अब 88,89,585 है।

    हिमाचल सरकार ने जारी की हुई है गाइडलाइन

    कोरोना के खिलाफ पूरा देश जंग लड़ रहा है, सभी को बस इसकी वैक्सीन का इंतजार है। कोरोना महामारी के चलते ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में एक दिन वर्क फ्रॉम होम करने का आदेश दिया है। कोरोना चेन को तोड़ने के लिए राज्य के सरकारी कर्मचारियों को 15 दिसंबर तक इसी रूटीन को फॉलो करना होगा तो वहीं अब मुख्यमंत्री ने शादियों में मेहमानों की संख्या को घटाकर 50 करने का ऐलान किया है, केवल शादी ही नहीं धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भी 50 लोगों के ही जाने की अनुमति दी गई है तो वहीं राज्य के चार जिलों में नाईट कर्फ्यू भी लगा हुआ है।

     फिल्म अभिनेता-बीजेपी सांसद सनी देओल कोरोना पॉजिटिव
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+