Coronavirus को लेकर अमिताभ बच्चन ने फिर की ऐसी बात, हो गए ट्रोल
नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले कुछ दिनों से लगातार ट्रोल किए जा रहे हैं। कोरोना वायरस को लेकर जब भी वो कुछ ट्वीट करते हैं ट्रोलर्स के निशाने पर आ जा रहे हैं। दरअसल, बिग बी ने कोरोना वायरस को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, होम्योपैथिक ट्रीटमेंट पद्धति में कोरोना वायरस से लड़ने के कई ऐसे उपाय मौजूद हैं, जिससे इस महामारी से निपटा जा सकता है। इसके साथ ही हिंदुस्तान इस जानलेवा वायरस का इलाज ढूंढ कर दुनिया का नेतृत्व करेगा।

अमिताभ बच्चन ने की आयुष मिनिस्ट्री की तारीफ
कोरोना वायरस दुनियाभर के लिए सिरदर्द बन चुका है। डॉक्टर्स, साइंटिस्ट्स और एक्सपर्ट्स इसकी दवा और वैक्सीन बनाने में जुटे हैं। लोग इसका इलाज जानना चाहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के मेसेज सर्कुलेट हो रहे हैं। अब हाल ही में अमिताभ बच्चन ने आयुष मिनिस्ट्री की तारीफ की और लिखा कि होम्योपैथी में कोरोना वायरस का इलाज मिल सकता है। उन्होंने यह भी उम्मीद की कि भारत इलाज आगे होगा।
इसी ट्वीट के बाद ट्रोल हो गए अमिताभ बच्चन
अमिताभ का यह पोस्ट लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने बिग बी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक ने लिखा कि सर मेरी सलाह है कि अगर आपको इंफेक्शन हो जाये तो आप अपना इलाज होम्योपैथी से ही करवाइएगा। हांलाकि कुछ ने इस बारे में अपनी सहमति भी जाहिर की है। एक फैन ने उनकी उम्मीद का फेवर करते हुए कहा सर भारत जरूर इस महामारी का इलाज खोज लेगा।

अमिताभ ने शेयर किया VIDEO- मक्खी से फैलता है वायरस
दरअसल अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करके कहा था कि उन्हें चीनी एक्सपर्टस से पता चला है कि गंदगी पर बैठने वाली मक्खी से भी कोरोनावायरस फैल सकता है। हांल्कि हेल्थ मिनिस्ट्री ने इस फैक्ट से इंकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications