शराब पीकर गाड़ी चला रहा था 'संस्कारी बाबूजी' आलोक नाथ का बेटा, पुलिस ने सीज की कार
मुंबई। बॉलीवुड के संस्कारी बाबूजी यानी अभिनेता आलोक नाथ के बेटे को मंगलवार रात मुंबई पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में पकड़ लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया और सांता क्रूज थाने ले गई।

पुलिस के मुताबिक, अभिनेता का बेटा शिवांग नाथ रात में एक दोस्त के साथ घर लौट रहा था। जब उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वे लोग और तेजी से कार भगाने लगे, लेकिन उन्हें सांता क्रूज थाने के पास रोक लिया गया।
शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में शिवांग नाथ पर 2600 रुपये जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने उसकी कार को थाने में ही रखा है। बताया जा रहा है कि शिवांग और उसका दोस्त एक पार्टी से लौट रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications