जिस बंगले पर फोटो खींचते हुए भगाए गए थे अक्षय कुमार, सालों बाद अब उसी में रहते हैं
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की काफी समय से लगभग हर फिल्म हिट हो रही है। साथ ही वो आज करोड़ों के मालिक भी हैं। हैरानी की बात तो ये है कि वो आज जुहू के उसी बंगले में रहते हैं, जहां से उन्हें 33 साल पहले भगाया गया था। दरअसल आज से 33 साल पहले अक्षय फिल्मी दुनिया में संघर्ष कर रहे थे और उन्हें ऑडिशन के लिए एक अच्छे पोर्टफोलियो की जरूरत थी। लेकिन अक्षय के पास उस वक्त पोर्टफोलियो तक के पैसे नहीं थे।

जुहू के एक बंगले को चुना
पोर्टफोलियो बनाने वाले फोटोग्राफर जयेश सेठ से अक्षय ने कहा था कि वह उन्हें अपने असिस्टेंट के तौर पर रख लें और जो भी पैसे उन्हें (अक्षय) देने हों, उसके बदले में पोर्टफोलियो बना दें। तब अक्षय ने सेठ को असिस्ट करना शुरू कर दिया। दोनों ने पोर्टफोलियो शूट करने के लिए जुहू के एक बंगले को चुना। अक्षय तस्वीर के लिए बंगले की दीवार पर जाकर बैठ गए। लेकिन बंगले के चौकीदार ने अक्षय को दीवार पर चढ़ते देख लिया और वहां आकर दोनों को भगाने लगा। तब दोनों को वहां से जाना पड़ा।

चौकीदार ने पुलिस को फोन करने की धमकी दी
जब इस मामले में जयेश सेठ से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'ये हैरानी की बात है कि अक्षय अब वहीं के मालिक हैं, जहां से हमें निकाला गया था। उन दिनों सड़क पर शूटिंग करना एक सामान्य सी बात थी। हमने पुराने बंगले को चुना और अक्षय वहां की दीवार पर बैठकर पोज देने लगे। तभी चौकीदार वहां चिल्लाता हुआ आया और पुलिस को फोन करने की धमकी देने लगा। उसने हमारा पीछा भी किया लेकिन हम कुछ शॉट लेने में सफल रहे।'

इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय की फिल्म 'सूर्यवंशी' इसी महीने 23 मार्च को रिलीज हो रही है। इस समय वह अपनी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' और 'अतरंगी रे' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
-
Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: 48 घंटे में 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया तूफान -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' देख रही पब्लिक, मेकर्स की बढ़ी चिंता -
‘दाऊद के पैसे वाली फिल्मों पर चुप्पी, अब सच से जलन’,धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़के EX-DGP,खोली पोल -
'उसकी तो 2 दिन भी नहीं चली', Dhurandhar 2 के राकेश बेदी ने BJP सांसद कंगना रनौत को मारा ऐसा ताना, अब क्या होगा -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
'Dhurandhar 2 तो चापलूसी कर रही है', Ex-CM भूपेश बघेल का शॉकिंग बयान, केंद्र सरकार पर साधा ऐसा निशाना -
O Romeo OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'ओ रोमियो', जानें कब और कहां देखें -
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के दर्शकों को दिया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट -
'तुम भूखे लोग', वीडियो में क्यों चिल्लाने लगीं वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit? फिर किया ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
7 घंटे तक बिना बैठे ये क्या कर रह थीं Aishwarya Rai? 'साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने जो किया', हुआ शॉकिंग खुलासा












Click it and Unblock the Notifications