जया बच्चन के जन्मदिन पर बेटे अभिषेक ने लिखी भावुक पोस्ट, कहा- आप लॉकडाउन के कारण दिल्ली में हैं...
मुंबई। आज बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जया बच्चन का 72वां जन्मदिवस है। लॉकडाउन के चलते जया बच्चन दिल्ली में हैं, जबकि उनके परिवार के बाकी लोग मुंबई में हैं। ऐसे में बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन ने उनका जन्मदिन खास मनाने का मौका ढ़ूंढ ही लिया। दोनों बहन भाई ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर जया बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन लगा हुआ है, जो 14 अप्रैल तक रहेगा।

'जन्मदिन मुबारक हो मां'
अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, 'हर बच्चा आपको बताएगा कि उसका पसंदीदा शब्द मां होता है। जन्मदिन मुबारक हो मां। हालांकि आप लॉकडाउन के चलते दिल्ली में हैं और हम सब मुंबई में। लेकिन आपको ये पता है ना कि हम हमेशा आपके बारे में सोचते हैं और आप हमारे दिल में रहती हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।' अभिषेक की इस पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या खूबसूरत तस्वीर है.. जन्मदिन मुबारक हो।' वहीं एक अन्य यूजर ने अभिषेक की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, 'जन्मदिन की बधाई जया आंटी।'
View this post on InstagramA post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
श्वेता बच्चन ने पुरानी तस्वीर शेयर की
अभिषेक के अलावा उनकी बहन श्वेता बच्चन ने भी एक पुरानी तस्वीर शेयर कर जया बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, 'मैं अपने साथ आपका दिल लेकर चलती हूं (अपने दिल के अंदर आपका दिल)। मैं आपके बिना कुछ भी नहीं हूं (मैं जहां जाती हूं आप साथ होती हैं)। हैप्पी बर्थडे मम्मा। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।'
फिल्म इंडस्ट्री में सशक्त पहचान बनाई
बता दें बॉलीवुड में जया भादुरी उन चंद अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी सशक्त पहचान बनाई है। अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय वह आने वाली वेब सीरीज 'ब्रीथ सीजन 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने फैन्स को सोशल मीडिया के जरिए दी थी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications