'बोले चूड़िया बोले कंगना...', ट्रेडमिल पर शख्स ने किया शानदार डांस, स्टेप्स के कायल हुए लोग, VIDEO Viral
डांस न सिर्फ आपको एंटरटेनमेंट करता है बल्कि एनर्जी बूस्ट का भी काम करता है। डांस लोगों में उत्साह भर देता है। एक ऐसी ही डांस का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है।
डांस न सिर्फ आपको एंटरटेनमेंट करता है बल्कि एनर्जी बूस्ट का भी काम करता है। डांस लोगों में उत्साह भर देता है। एक ऐसी ही डांस का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स बॉलीवुड फिल्म कभी खुशी कभी गम के गानों पर जबर्दस्त डांस कर रहा है। यह डांस लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। शख्स बोले चूड़िया बोले कंगना .... गाने पर डांस कर लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

डांस की खूब तारीफ
कुछ दिन पहले डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था। इसे यूजर आलोक शर्मा ने पोस्ट किया था। वीडियो में ट्रेडमिल पर आलोक शर्मा जमकर थिरक रहे हैं। जिसे देख हर किसी का ध्यान खींचा जा रहा है। लोगों ने इस डांस की जमकर तारीफ की।

क्या डांस किया है
डांसर-इन्फ्लूएंसर गीत के साथ स्टेप्स मैच करते हुए गाने पर डांस कर रहा है। मिस्टर शर्मा ने वीडियो को बोले चूड़ियां कैप्शन के साथ शेयर किया है। वायरल वीडियो को अब तक 37000 से अधिक बार देखा जा चुका है। एक यूजर ने कमेंट किया "Wowwwwwwww"।

सोशल मीडिया पर वायरल
तीसरे यूजर ने लिखा कि वाह "क्या डांस करता है"। डांसर आलोक शर्मा अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर डांस वीडियो पोस्ट करते हैं। लोग उनके वीडियो देख खूब तारीफ करते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं।

कभी खुशी कभी गम
बोले चूड़ियां गाना सबसे लोकप्रिय गानों में से एक है और इसे सोनू निगम, अलका याज्ञनिक, अमित कुमार, उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है। इस गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया था। मल्टी-स्टारर फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, करीना कपूर, ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन हैं।

स्टेप के कायल हुए लोग
इस वीडियो के माध्यम से यह गाना फिर लोगों के जुबान पर आ गया है। काफी लोग गुनगुना रहे हैं। साथ ही आलोक शर्मा की खूब तारीफ कर रहे हैं। ट्रेडमिल पर उसके डांस को खूब सराह रहे है। हर कोई उसके स्टेप का कायल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें- Kala Chashma Dance Video: जापानी लड़कियों ने काला चश्मा पर किया कातिलाना डांस, स्टेप्स देख आप भी कहेंगे Uff












Click it and Unblock the Notifications