आतंकियों ने नाबालिग लड़की को घर से घसीटकर सरेबाजार किया गोलियों से छलनी
चिरांग। असम में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के चिरांग जिले में बोडो आतंकवादियों ने एक 16 वर्षीय लड़की को घर से जबरन घसीटकर बाहर निकाला, उसके साथ मारपीट की और उसके मां-बाप के सामने ही उसे गोलियों से छलनी कर दिया। आतंकी संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (सोंगबीजित) को संदेह था कि मृतक किशोरी प्रिया पुलिस के लिए मुखबिरी कर रही थी।

किशोरी की हत्या इतने भीषण ढंग से की गई थी कि उसके परिवार वालों ने 2 दिन तक उसकी लाश खुले में पड़े रहने दी। गौरतलब है कि इसी वर्ष जून माह में मेघालय में भी एक 35-वर्षीय महिला की भी एक अन्य आतंकी संगठन ने पुलिस मुखबिर होने के संदेह में हत्या कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications