बेंगलुरू में मौत के एक साल बाद ईएसआई अस्पताल में मिले दो कोविड -19 पेसेंट के शव
बेंगलुरू, 29 नवंबर। कोरोना महामारी की दूसरी लहर सर्वाधिक प्रभावित जिलों में बेंगलुरू शहर भी शामिल था। बहुत से कोरोना मरीज जिनकी मौत हुई उसके बाद उनका शव लावारिश पड़ा रहा और जिला प्रशासन ने उनका एक साथ दाह-संस्कार करवाया। वहीं अब बेंगलुरू में ऐसी घटना सामने और जिसको सुनकर हर कोई अचंभित है। यहां एक अस्पताल की मोर्चरी में एक साल से दो कोविड मरीजों के शव पड़े हुए थे, जो अब बरामद हुए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शवों को एक साल पहले मुर्दाघर के डीप फ्रीजर में रखा गया था और इस बीच एक नई मुर्दाघर की इमारत शुरू हो गई इसके बाद वहीं शव रखे जान लगे। शनिवार को, जब हाउसकीपिंग स्टाफ पुराने मुर्दाघर की सफाई के लिए गया, तो उन्हें एक दुर्गंध महसूस हुई और बाद में खोज करने पर वहां दोनों शव मिले।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेज दिया है और मृतक के परिवार के सदस्यों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि कई पीड़ितों के परिवार के सदस्य शव लेने में झिझक रहे थे। ये दोनों शव फ्रीजर में रहे क्योंकि अस्पताल के कर्मचारी लगातार महीनों में बहुत सारे कोविड -19 मामलों से निपटने में व्यस्त हो गए।मुस्लिम तो जाकिर खान भी है उनका.....कॉमेडियन मुन्नवर फारुकी से लोग पूछ रहे सवाल
उन्होंने कहा कि राजाजीनगर पुलिस ने कहा कि पीड़ितों की पहचान दुर्गा और मुनिराजू के रूप में हुई है। सोमवार तक मृतक के परिजनों का पता लगा लिया जाएगा और अनुमति मिलने के बाद शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अधिकारी ने कहा ये दो मौतें पिछले साल अक्टूबर में हुई होंगी, लेकिन हम अस्पताल से पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications