सेक्स बदलकर बॉबी डार्लिंग बनी टीवी एक्ट्रेस ने मांगा तलाक, पति ने शादी पर ही उठाए सवाल
मुंबई। मुंबई की फैमिली अदालत में एक अनूठा मामला दर्ज हुआ है। जहां सेक्स चेंज कराने के बाद महिला बनने वाली फिल्म और टेलिविजन कलाकार बॉबी डार्लिंग ने घरेलू हिंसा का हवाला देते हुए तलाक की मांग की है। वहीं उनके पति ने हिंदू विवाह अधिनियम के तहत शादी की वैधता पर सवाल उठाया है। पंकज शर्मा ने अपना सेक्स चेंज कराया और फिर पंकज से पाखी बन गए और फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें बॉबी डार्लिंग के नाम जानती है।

हर्जाने के तौर पर मांगे 2 करोड़
बॉबी डार्लिंग ने कोर्ट में अर्जी देकर तलाक की मांग की है और उस डीड को कैंसल करने के लिए भी कहा जिसमें उन्होंने अपने पति को ओशिवारा में एक फ्लैट अक्टूबर 2016 में गिफ्ट किया था। इसके अलावा बॉबी ने बांद्रा में फैमिली कोर्ट में हर्जाने की तौर पर पति से 2 करोड़ रुपए की मांग की है। इस मामले में पिछले सितंबर महीने में फैमिली कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा था संपत्तियों पर यथास्थिति बनाए रखी जाए।

भोपाल की एक संपत्ति का स्वामित्व भी मांगा
वकील भावना जाधव की ओर से दायर की गई तलाक की याचिका में कहा गया है कि दोनों हिंदू है और याचिकार्ता तब बॉबी डार्लिंग के नाम से जानी जाने वाली एक ट्रांसजेंडर हैं, जिन्होंने नवंबर 2015 में सेक्स चेंज सर्जरी कराई थी। सेक्स चेंज कराने के बाद वो पाखी बन गई। उन्होंने हिंदू रीति रिवाज से फरवरी 2016 में भोपाल में शादी की थी। इस याचिका में उन्होंने भोपाल की एक संपत्ति का स्वामित्व भी मांगा है। उन्होंने कहा है कि यह संपत्ति उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत की कमाई से खरीद थी लेकिन उनके उपर इसकी जॉइंट रजिस्ट्री का दबाव बनाया गया।

पति की ओर से दाखिल किया गया जवाब
बताया जा रहा है कि उनके पति ने वकील जीजे रामचंदानी और हितेश रामचंदानी के माध्यम से अदालत में जवाब भी दाखिल कर दिया है। इस जवाब में कहा गया है कि हिंदू विवाद अधिनियम के तहत यह शादी स्वयं में शून्य है। इसके साथ -साथ यह भी कहा गया है कि अगर कोई पुरुष सेक्स चेंज कर महिला बन जाता है तो उसे महिला ही माना जाए, ऐसा कही नहीं कहा गया है। हिंदू विवाह अधिनियम के तहत सिर्फ एक पुरुष और एक महिला के बीच शादी ही वैध होती है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications