मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसाः रिपोर्ट में हादसे की वजह का हुआ खुलासा

मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के पास फुटओवर ब्रिज हादसे में गुरुवार रात को 6 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से अधिक घायल हुए थे। इस हादसे के बाद महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे और बीएमसी के ऑडिट अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब हादसे से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है। बीएमसी की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार स्ट्रक्चर से संबंधित ऑडिट ठीक से नहीं किया गया, ऑडिट में लापरवाही की आशंका जताई गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि, इस त्रासदी से बचा जा सकता था यदि संरचनात्मक ऑडिट ठीक तरह से किया गया होता।

BMC Preliminary Report on CST Bridge Collapse

रिपोर्ट में कहा गया है कि, यह स्पष्ट है कि स्ट्रक्चर से संबंधित ऑडिट पुल की कमजोरियों को बताने में असफल रहा था। पुल के ऑडिट में जनता का पैसे खर्च करने के बावजूद उसकी सही स्थिति सामने नहीं आ पाई है। स्ट्रक्चर रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाना चाहिए था। वहीं दूसरी ओर इस मामले में बीएमसी के चार इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया गया है।

बृहन्मुंबई नगर निगम ने कार्यकारी इंजीनियर एआर पाटिल को निलंबित करने का आदेश दिया है। जिन्होंने 2017-18 में स्ट्रक्टर ऑडिट के काम की निगरानी की थी। वहीं इस ब्रिज का सहायक अभियंता एसएफ काकुल्ते ने 2013-14 में मरम्मत कार्य का पर्यवेक्षण किया था। उनके खिलाफ पूर्ण रूप से विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ब्रिज को लगभग छह महीने पहले ऑडिट रिपोर्ट में फिट फॉर यूज़ बताया गया था। इस घटना से ऑडिट रिपोर्ट पर सवाल खड़े हो गए हैं। लगभग दो साल ही नगर पालिका द्वारा नियुक्त किए गए कॉन्ट्रैक्टर्स ने मुंबई के सभी 314 पुलों, सबवे और स्काइवॉक का ऑडिट किया था। बीएमसी के आयुक्त अजॉय मेहता का कहना है, 'मैंने ढांचागत ऑडिट से जुड़े दस्तावेजों की कस्टडी मांगी है। एक बार इसे देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

बता दें कि, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को फुटओवर ब्रिज के गिर जाने से एक बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में 6 लोगों की जानें चली गई थी जबकि 30 से अधिक घायल हो गए थे। जिस समय हादसा हुआ फुटओवर ब्रिज पर काफी संख्या में लोग थे, क्योंकि यह समय लोगों के ऑफिस से लौटने का था। 'टाइम्‍स ऑफ इंडिया बिल्डिंग के पास सीएसटी के प्‍लेटफॉर्म संख्‍या एक को बीटी लेन से जोड़ने वाला फुटओवर ब्रिज गिर गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+