मुंबई: बीएमसी के उपायुक्त शिरीष दीक्षित की कोरोना संक्रमण से मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ने मुंबई में कहर बरपा रखा है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार बीएमसी के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर शिरीष दीक्षित की मौत की कोरोना के चलते हो गई है वह जल आपूर्ति विभाग में तैनात थे। अभी हाल ही में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह एसिम्टोमैटिक थे। शिरीष की मौत उनके घर पर ही हुई है। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।

Recommended Video

    Coronavirus: Mumbai में BMC के Deputy Commissioner ने तो UP में CMS ने तोड़ा दम | वनइंडिया हिंदी
    BMC Deputy Municipal Commissioner Shirish Dixit Dies Due To coronavirus

    बताया जा रहा है कि उन्हें कोई खास समस्या नहीं थी जिस वजह से अस्पताल में नहीं भर्ती कराया गया था। हालांकि मंगलवार दोपहर को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। घर पर जब तक डॉक्टरों की टीम पहुंची तब तक उनकी मौत हो गई। उनके परिवार के तीन सदस्यों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। शिरीष दीक्षित बीएमसी के जल आपूर्ति विभाग में डीएसपी के रूप में कार्यरत थे। दीक्षित जलदाय विभाग के प्रभारी भी थे।

    ठाणे जिले में मीरा-भायंदर नगर निगम के एक शिवसेना पार्षद की मंगलवार को कोविड-19 से मृत्यु हो गई। पार्टी के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि 55 वर्षीय पार्षद को एक सप्ताह पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया और ठाणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

    महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां अब तक कुल 88528 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें 44384 एक्टिव केस हैं और 40975 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 3169 लोगों की मौत भी हो चुकी है। महाराष्ट्र में मुंबई कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+