जब सुई धागा के प्रमोशन पर भीड़ चिल्लाने लगी कोहली का नाम तो अनुष्का को कहनी पड़ी ये बात

जयपुर। टीम इंडिया के सबसे हॉट कपल्स में से एक हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, दोनोंं एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों को हमेशा साथ देखना देश की जनता भी चाहती है, जिसका जीता जागता उदाहरण उस वक्त देखने को मिला, जब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने कोस्टार वरूण धवन संग अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा: मेड इन इंडिया' के प्रमोशन के लिए पिंकसिटी पहुंची थीं।

लोग कोहली-कोहली चिल्लाने लगे..

लोग कोहली-कोहली चिल्लाने लगे..

लेकिन वहां जैसे ही लोगों ने अनुष्का को देखा वो कोहली-कोहली चिल्लाने लगे, यहां तक कि लोगों ने कोहली जिंदाबाद के नारे लगाने शुरु कर दिए। भीड़ के उतावलेपन को देखकर अनुष्का भी शर्मां गईं और वरूण धवन मुस्कुरा उठे।

मुझे भी उनकी याद आ रही है..

हालांकि थोड़ी देर बाद अनुष्का ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए लोगों से बड़े प्यार से कहा कि जी हां, सबको उनसे (व‍िराट कोहली) प्रेम है, मुझे भी है, सबको उनकी याद आ रही है, मुझे भी उनकी याद आ रही है लेकिन अभी हम प्रमोशन के लिए आए हैं तो पहले वो काम करते हैं। अनुष्का का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बना हुआ है।

फिल्म 'सुई धागा: मेड इन इंडिया'

फिल्म 'सुई धागा: मेड इन इंडिया'

आपको बता दें कि फिल्म 'सुई धागा: मेड इन इंडिया' एक गरीब मियां-बीवी की कहानी है। वरुण धवन, अनुष्का शर्मा की अदाकारी से सजी फिल्म का निर्देशन शरत कटार‍िया ने किया है। फिल्म में वरुण और अनुष्का पति-पत्नी बने हैं। मनीष शर्मा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है, फिल्म अनु मल‍िक के संगीत की धुनों से सजी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+