पीएम मोदी नए नीति आयोग की जल्द करेंगे घोषणा
नई दिल्ली। योजना आयोग को खत्म कर उसकी जगह नया नीति आयोग बनने जा रहा है। नए नाम का चुनाव होना बाकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक सात दिसंबर को बुलाई है। नई संस्था की भूमिका और स्वरुप के संबंध में इस बैठक में चर्चा होगी। साल के आख़िर तक पीएम संस्था के खाके पर मुहर लगाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने वेबसाइट माईगव पर नए नाम के लिए देश की जनता से सुझाव मांगे थे। नाम को लेकर माइगव (my gov) वेबसाइट पर करीब चार हज़ार सुझाव आए हैं।

केंद्र और राज्य के मुद्दों पर चर्चा करने वाली अंतर्राज्यीय परिषद के लिए नीति आयोग सचिवालय का काम भी करेगा। अब तक यह परिषद गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती थी। गौरतलब है कि योजना मंत्रालय में राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया था कि सरकार ने 15 मार्च 1950 के मंत्रिमंडल के संकल्प के तहत योजना आयोग की स्थापना की थी। सरकार ने इस संकल्प की जगह नया संकल्प लाने का निर्णय किया।
नीति आयोग में योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए चार विंग होंगे, इंटरस्टेट काउंसिल, प्लान इवैल्यूएशन, यूएआईडीएआई और डीबीटी. एक योजना सचिव के बजाय नई व्यवस्था में चार सचिव होंगे जो इन चारों शाखाओं को देखेंगे. इस आयोग की अध्यक्षता पीएम करेंगे जबकि उपाध्यक्ष ही मुख्य काम देखेंगे.












Click it and Unblock the Notifications