27 जुलाई को दिखेगा सदी का सबसे लंबा चंद्रगहण, चांद का रंग होगा लाल
नई दिल्ली। अक्सर खगोलीय घटनाएं हमें प्रभावित भी करती हैं और हैरान भी क्योंकि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से वो हमारे जीवन पर असर डालती हैं। । ऐसी ही अनोखी घटनाओं का गवाह बनने जा रहा है जुलाई का महीना क्योंकि इसी महीने की 27 तारीख को सदी का सबसे लंबा चंद्रगहण दिखाई देगा।

ये पूर्ण चंद्रग्रहण होगा....
ये पूर्ण चंद्रग्रहण होगा जो कि 27 जुलाई को रात्रि में 11 बजकर 54 मिनट पर प्रारंभ होकर 3 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटा 55 मिनट होगी। ये अंटाकर्टिका, ऑस्ट्रेलिया, रूस, अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका के कुछ इलाकों में दिखेगा।

क्या होता है चंद्रग्रहण
चंद्रग्रहण वो खगोलीय स्थिति है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सरल रेखा में होते हैं चंद्रग्रहण केवल पूर्णिमा को घटित हो सकता है। चंद्रग्रहण का प्रकार और अवधि चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करते हैं।

'ब्लडमून'
जुलाई के चंद्रग्रहण के लिए कहा जा रहा है कि इस दिन 'ब्लडमून' दिखाई देगा। मालूम हो कि चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी की छाया की वजह से धरती से चांद काला दिखाई देता है, इसी चंद्रग्रहण के दौरान कुछ सेकंड के लिए चंद्रमा पूरी तरह लाल भी दिखाई देता है, इसे ब्लड मून कहते हैं।

'ब्लू मून'
आपको बता दें कि जब चांद और धरती के बीच की दूरी सबसे कम हो जाती है तो चंद्रमा बड़ा दिखाई देता है, इसे 'सुपर मून' कहते हैं और जब एक महीने में दो बार 'सुपर मून' की घटना होती है तो इस परिघटना को 'ब्लू मून' नाम दिया जाता है और जब इस दिन ग्रहण भी लग जाता है और सुपरमून, ब्लूमून और चंद्र ग्रहण एक साथ एक रात में नजर आते हैं को इसे 'सुपर ब्लू ब्लड मून' कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications