ब्लॉग: क्या मस्जिदों के लिए लाउडस्पीकर जरूरी हैं?

मस्जिद, लाउड स्पीकर
Getty Images
मस्जिद, लाउड स्पीकर

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी शहर बरेली में कई मुस्लिम और हिंदू लोगों ने स्थानीय प्रशासन से रमज़ान के इस महीने में सहरी के समय रोज़ेदारों को जगाने के लिए लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया है.

इसके बाद अधिकारियों ने संबंधित मस्जिदों के इमामों को लाउडस्पीकरों की आवाज को मुनासिब हद तक कम करने का निर्देश दिया और कहा गया कि ऐसा नहीं करने पर उनकी मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटा दिए जाएंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल के लिए एक गाइडलाइन तय कर रखा है. इसके तहत लाउडस्पीकर की आवाज की एक सीमा तय की गई थी.

लाउडस्पीकर बजे तो ग़ुस्सा क्यों: मीका

'शुक्र है कि सोनू निगम ने हिम्मत तो दिखाई'

मस्जिद, लाउड स्पीकर
Getty Images
मस्जिद, लाउड स्पीकर

लाउडस्पीकरों का शोर शराबा

इसके अलावा रात दस बजे से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर पांबदी लगी हुई है क्योंकि संविधान की धारा 21 के तहत चैन की नींद सोना नागरिकों के अधिकारों के दायरे में आता है.

बरेली में एक शिकायतकर्ता का कहना था कि उनके पिता दिल के मरीज हैं. पिछले साल उनका ऑपरेशन हुआ है. लाउडस्पीकरों के शोर शराबे से उनके पिता और 73 साल की माँ कई रातों से सो नहीं सकी हैं.

उनका कहना है कि चाहे वह मंदिर हो या मस्जिद, किसी को भी दूसरे के आराम में खलल डालने का कोई अधिकार नहीं है.

'मैं मुसलमान नहीं फिर अज़ान से क्यों जगूं?'

अलग है रामनगर की 233 साल पुरानी रामलीला

गैरमुसलमानों की दिक्कत

पिछले दिनों केरल से खबर आई थी कि मुस्लिम बाहुल मल्लपुरम में कुछ मस्जिदों ने अज़ान के लिए अपनी मर्जी से लाउड स्पीकरों का इस्तेमाल बंद कर दिया था ताकि स्थानीय लोगों, खासकर गैर मुसलमानों को दिक्कत न हो.

अब कुछ दशक पहले तक भारत के मौलवियों में यह बहस छिड़ी हुई थी कि लाउडस्पीकर पर अज़ान देना इस्लामी है या गैर इस्लामी. आज भारत के लाखों मस्जिदों में शायद ही ऐसी कोई मस्जिद हो जहां लाउड स्पीकर न लगे हों.

साल के ग्यारह महीनों में तो केवल अज़ान ही लाउड स्पीकर पर दी जाती है लेकिन रमजान के महीने में तो कई मस्जिदों से लाउडस्पीकर पर तरावीह (एक ख़ास नमाज़) और नमाज़ें भी प्रसारित की जाती हैं. सुबह तीन बजे से ही लाउडस्पीकरों से रोजेदारों को पूरी ताकत से जगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है.

मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारों में भोंपू क्यों?

सोनू निगम का जवाब, दस लाख तैयार रखो

लाउडस्पीकर
AFP
लाउडस्पीकर

मानवीय और धार्मिक कर्तव्य

मंदिरों में सुबह होते ही लाउड स्पीकरों पर भजन कीर्तन और प्रवचन (उपदेश) शुरू हो जाते हैं. धार्मिक प्रतिस्पर्धा और टकराव के इस दौर में लाउडस्पीकरों की आवाज और तादाद बढ़ गई है. लाउडस्पीकर अब धार्मिक टकराव और नफरत का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन गए हैं.

उनका इस्तेमाल देश के अधिकतर नागरिकों के लिए एक बवाल बन गया है. आज की जटिल और दौड़ती भागती जिंदगी में धर्म और अध्यात्म का महत्व पहले से बढ़ गया है लेकिन इबादतगाहों में लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल ने आध्यात्मिकता के शांत माहौल को बेपनाह शोर से अस्त-व्यस्त कर दिया है.

धर्म शांति और प्रेम का संदेश देते हैं. लाउड सपीकरों की आवाज के शोर में यह संदेश तो कहीं खो गया, साथ ही लोगों की शांति भी अशांति में बदल गई है. अब समय आ गया है कि मस्जिद और अन्य धर्म स्थल इस हकीकत को समझें कि धर्म और अध्यात्म की सेवा लाउडस्पीकर के बिना भी बेहतर तरीके से हो सकती है.

अगर लाउडस्पीकर से नागरिकों को तकलीफ पहुंच रही है तो उसे हटा देना एक मानवीय और धार्मिक कर्तव्य है.

सोनू ने सिर मुंडाया, मौलवी बोले- 'जूतों की माला पहनें'

'तड़के सोनू निगम के घर के पास कैसी आवाज़ें सुनाई देती हैं'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+