असम-मिजोरम की सीमा पर विस्फोट, एक पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी के बाद फिर बढ़ा तनाव

दिसपुर, 30 अक्टूबर। भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य असम और मिजोरम के बीच सीमा पर तनाव खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार तड़के एक बार फिर दोनों राज्यों के बॉर्डर पर एक जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लास्ट में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन इस मामले में मिजोरम के एक पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विस्फोट पुलिस चौकी के पास हुआ और मिजोरम के पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी के बाद असम के हैलाकांडी जिले में अंतरराज्यीय सीमा पर दोनों राज्यों के बीच फिर से तनाव पैदा हो गया है।

Blast on Assam-Mizoram border tension escalates again after arrest of a policeman

पीटीआई के मुताबिक हैलाकांडी के पुलिस अधिकारी गौरव उपाध्यय ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार रात करीब डेढ़ बजे बाइचेरा के नजदीक कम तीव्रता वाले विस्फोट की सूचना मिली। यह घटना कछार जिले के एक विवादित सीमा क्षेत्र में उत्तर-पूर्वी दो पड़ोसी राज्यों के पुलिस बलों के बीच संघर्ष के लगभग तीन महीने बाद हुई, उस संघर्ष में असम के छह पुलिसकर्मियों सहित सात लोग मारे गए थे। गौरव उपाध्यय ने आगे कहा कि हमारी चौकी एक पहाड़ी स्थित है और विस्फोट ठीक उसके नीचे हुआ।

यह भी पढ़ें: असम में कोरोना की स्थिति में सुधार को देखते हुए नाइट कर्फ्यू में दी गई ढील, और भी कई प्रतिबंधों में मिली राहत

उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद तटस्थ केंद्रीय बलों की मदद से तुरंत क्षेत्र को घेर लिया और जांच शुरू कर दी गई। शुक्रवार सुबह मिजोरम पुलिस का एक भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबीएन) का जवान इलाके में घूमता पाया गया और वह वहां अपनी मौजूदगी को लेकर उचित जवाब नहीं दे सका। गौरव उपाध्यय ने कहा, 'हमने उसे उठाया और पूछताछ के दौरान विस्फोट में उसकी संलिप्तता का पता चला। हमने कल उसे गिरफ्तार किया और उसे एक अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी पुलिसकर्मी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।' बता दें कि यह धमाका असम पुलिस द्वारा असम की ओर कचुरथल इलाके में एक पुल के निर्माण पर आपत्ति जताए जाने के दो दिन बाद हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+