Blackbuck verdict: सलमान खान की बेल पर कोर्ट में हुई बहस, जानिए वकीलों ने क्या-क्या कहा?

जोधपुर। 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में सलमान की जमानत याचिका पर जोधपुर की सेशन कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। जज रवींद्र कुमार जैन ने फैसला शनिवार तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। अब इस मामले में सुनवाई शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे होगी। मालूम हो कि सलमान खान को गुरुवार को दोषी करार दिया गया था। कोर्ट ने सलमान को 5 साल कैद की सजा सुनाई और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

क्या-क्या हुआ कोर्ट में

क्या-क्या हुआ कोर्ट में

आपको बता दें कि आज सलमान के वकीलों ने 51 पेज की जमानत अर्जी दाखिल की। इसमें 54 बिन्दुओं को आधार बनाया। जिसमें कहा गया कि सलमान खान को भी अन्य आरोपियों की तरह संदेह का लाभ मिलना चाहिए।

 सलमान की बेल याचिका पर करीब 40 मिनट बहस चली,

सलमान की बेल याचिका पर करीब 40 मिनट बहस चली,

यही नहीं कोर्ट में सलमान की बेल याचिका पर करीब 40 मिनट बहस चली, जिसमें सलमान के वकील ने दलील पेश की, ये मामला 20 साल पुराना है, ऐसे में सलमान के ये 20 साल भी किसी भी सजा से कम नहीं है।

सलमान के वकील महेश बोड़ा को मिली धमकी

सलमान के वकील महेश बोड़ा को मिली धमकी

सलमान के वकील महेश बोड़ा ने कोर्ट में ये भी कहा कि उन्हें धमकी मिल रही है, बोड़ा ने आरोप लगाया है कि उन्हें धमकी भरे कॉल और मैसेज आए. इसके बावजूद वह सलमान के केस से जुड़े रहेंगे।

कोर्ट से नहीं मिली जमानत, तब क्या होगा?

कोर्ट से नहीं मिली जमानत, तब क्या होगा?

अगर सलमान खान की जमानत खारिज हुई तो उन्हें हाईकोर्ट जाना पड़ेगा और ऐसे में शनिवार और रविवार में वीकेंड की वजह से उन्हें दो-तीन दिन और जेल में रहना पड़ सकता है। फिलहाल सलमान के वकील का दावा है कि उन्हें बेल मिल जाएगी, केस पर जो भी फैसला आया है वो काफी चौंकाने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+