Blackbuck Poaching Case: पहली रात जेल में काट चुके सलमान खान को क्या मिलेगी बेल?

जोधपुर। काला हिरण शिकार केस में सुनाई गई 5 साल की सजा की पहली रात अभिनेता सलमान खान जोधपुर सेंट्रल जेल में काट चुके हैं, आज उनके वकीलों की पूरी कोशिश होगी कि उन्हें आज सेशन कोर्ट से जमानत मिल जाए। गौरतलब है कि गुरुवार को जोधपुर की एक अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए काले हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान को दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई है।

पहली रात जेल में काट चुके सलमान खान को क्या मिलेगी बेल?

बीस साल पुराने इस मामले में गुरुवार को कोर्ट ने सलमान को तो दोषी करार दे दिया लेकिन इसके साथ अन्य सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया। आपको बता दें कि 28 मार्च को इस मामले में सीजेएम ग्रामीण देवकुमार खत्री की कोर्ट में सुनवाई हुई थी, जिस पर 5 अप्रैल को फैसला आया है।

सलमान को लोग फॉलो करते हैं इसलिए इन्होंने जो किया गलत किया

मालूम हो कि सजा सुनाते हुए अदालत ने कहा कि , उनके(सलमान खान) कार्यों को देखकर लोग उनका अनुसरण करते हैं। उसके बावजूद मुल्जिम(सलमान खान) ने संरक्षित वन्य जीव दो काले हिरणों का शिकार किया जो एन्टीलॉप सर्वीकापरा की प्रजाति के निर्दोष मूक वन्यजीव थे।

क्या सलमान खान को मिलेगी बेल?

आपको बता दें कि सलमान के वकील आनंद देसाई के मुताबिक, सेशन कोर्ट जमानत याचिका पर आज सुबह 10.30 बजे सुनवाई करेगी, उन्होंने पूरा भरोसा जताया है कि सलमान को सेशन कोर्ट से जमानत मिल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+