असम के गोलापारा में ब्रह्मपुत्र नदी के पास ISIS के झंडे मिलने से दहशत
बुधवार की सुबह असम में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे कुछ काले झंडे मिले हैं। इन झंडों पर लिखा है 'नॉर्थ ईस्ट में आईएस।' झंडे असम के गोलापारा टाउन पुलिस आउटपोस्ट के पास मिले हैं। पुलिस ने इन झंडों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुवाहाटी। बुधवार की सुबह असम में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे कुछ काले झंडे मिले हैं। इन झंडों पर लिखा है 'नॉर्थ ईस्ट में आईएस।' झंडे असम के गोलापारा टाउन पुलिस आउटपोस्ट के पास मिले हैं। पुलिस ने इन झंडों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इन काले झंडों पर सुबह उस समय लोगों का ध्यान गया जब वे मॉर्निंग वॉक के लिए बाहर निकले। ये झंडे एक पेड़ पर लगे थे। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई और फिर इन झंडों को पेड़ से उतारा गया।

सरकार पर इंटेलीजेंस की नजरअंदाजगी का आरोप
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'मैं मॉर्निंग वॉक पर था तभी मैंने अरबी भाषा में लिखे कुछ झंडों को देखा जिस पर लिखा था, 'आईएसएनई।' मैंने उन्हें नीचे उतारा और फिर पुलिस को दे दिया।' इस बीच ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (एएएसयू) के जनरल सेक्रेटरी ल्यूरिनीज्योती गोगोई ने राज्य सरकार के लिए अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि राज्य में इस तरह की गतिविधियों में तेजी आई है और इन्हें तुरंत रोकना होगा। गोगोई के मुताबिक अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर राज्य में बड़े पैमाने पर अशांति की स्थिति पैदा हो जाएगी। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार कई इंटेलीजेंस वॉर्निंग के बाद भी राज्य में मौजूद रूढ़िवादी संगठनों की गतिविधियों पर रोक लगाने में नाकामयाब रही है। उन्होंने इसे गंभीर बताते हुए सरकार से खतरे को कम करने के लिए जेहादी संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।











Click it and Unblock the Notifications