जेल में इस बार सलमान के सामने होगी नई परेशानी, सुनकर ही छूट रहे पसीने
जोधपुर कोर्ट ने काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई है। खबरों के अनुसार सलमान खान को आसाराम के साथ एक ही बैरक में रखा जाएगा। आसाराम को जोधपुर जेल की बैरक नंबर दो में रखा गया है।
Recommended Video

नई दिल्ली। जोधपुर कोर्ट ने काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई है। खबरों के अनुसार सलमान खान को आसाराम के साथ एक ही बैरक में रखा जाएगा। आसाराम को जोधपुर जेल की बैरक नंबर दो में रखा गया है। यहां सलमान को किसी भी तरह की सुख-सुविधाएं नहीं दी जाएंगी। पिछली बार जेल में उन्हें टॉयलेट की वजह से काफी दिक्कत हुई थी, लेकिन इस बार जोधपुर का तापमान उनके लिए मुसीबत खड़ी करेगा।

सलमान को जिस बैरक में रखा जाएगा, वहां किसी भी तरह की वीआईपी सुविधा नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही राजस्थान की गर्मी सलमान की जीना मुहाल करने को तैयार है। पूरा उत्तर भारत अभी से ही भीषण गर्मी से जूझ रहा है, वहीं राजस्थान में तो तापमान 40 डिग्री से पार चला गया है। साथ ही पूरे प्रदेश में गर्म हवाओं का दौर भी शुरू हो गया है। अप्रैल के महीने में ही जून की गर्मी ने लोगों का जीवन पहले ही मुहाल किया हुआ है।
जोधपुर में फिलहाल तापमान 39-41 डिग्री के बीच चल रहा है। मौसम के शुष्क होने से ऐसा लग रहा है जैसे आसमान आग उगल रहा है। धूल भरी गर्म हवाओं ने जोधपुर के हालात बुरे कर रखे हैं। ऐसे में भीषण गर्मी से सलमान का हाल बेहाल करने कर सकती है। एसी घर और महंगी गाड़ियों में रहने वाले सलमान को जेल बिना किसी विलासिता के रहना पड़ेगा।
सलमान खान को 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में आज जोधपुर कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने बाकी आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम को बरी कर दिया है। सलमान खान जोधपुर जेल पहुंच चुके हैं और कहा जा रहा है कि उन्हें यहां आसाराम के साथ रखा जाएगा। सभी सुख-सुविधाओं में रहने वाले सलमान को यहां जेल में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: कैदी ने बनाई सलमान के लिए खास डिश तो भड़क गए थे जेलर, ये हैं 'टाइगर' के जेल से जुड़े और किस्से












Click it and Unblock the Notifications