सलमान को जेल में दी गई दाल-रोटी और खिचड़ी, खाने से किया इनकार
काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान पिछले दो दिनों से जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। 20 साल पुराने मामले में सलमान को 5 साल की सजा सुनाई गई है, जिसकी जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी है।
Recommended Video


नई दिल्ली। काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान पिछले दो दिनों से जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। 20 साल पुराने मामले में सलमान को 5 साल की सजा सुनाई गई है, जिसकी जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी है। सलमान के फैंस ये जानने को आतुर हैं कि जेल में उनका फेवरेट सितारा कैसे अपने दिन काट रहा है। सलमान जेल में कैदी नंबर 106 हैं। जेल अधिकारियों के अनुसार पहले दिन तो वो बिना खाना खाए ही सो गए। उन्हें खाने में दाल-रोटी दी गई थी, लेकिन उन्होंने खाने से इनकार कर दिया।

पहले दिन सलमान ने नहीं खाया खाना
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पिछले दो दिनों से जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। साल 1998 में काले हिरण का शिकार करने के आरोप में उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई है। जेल में पहले दिन सलमान को दाल-रोटी दी गई, लेकिन उन्होंने खाने से इनकार कर दिया। पीटीआई के मुताबिक 5 अप्रैल की रात सलमान को जेल में ही बना खाना दिया गया जिसमें दाल-रोटी और सब्जी थी, लेकिन उन्होंने इसे खाने से मना कर दिया। अगले दिन सुबह नाश्ते में सलमान को चाय और खिचड़ी दी गई, लेकिन उन्होंने वो भी नहीं खाया।

'जेल में नहीं मिलेगी कोई वीआईपी ट्रीटमेंट'
जेल अधीक्षक विक्रम सिंह ने सलमान को लेकर कहा कि उन्हें जेल में कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, 'उनके सेल में आम लकड़ी का बिस्तर, कंबल और कूलर दिया गया है। खाने में उन्हें जेल का आम खाना दाल-रोटी दिया गया और नाश्ते में खिचड़ी दी गई।' उन्होंने ये भी कहा कि जब सलमान जेल में आए थे तो उनका ब्लड प्रेशर हाई था, लेकिन अब वो नॉर्मल है। रात में सोने के लिए सलमान को 4 कंबल दिए गए। सलमान के बॉडीगार्ड शेरा जेल में उनके लिए कपड़े ले जाने की अनुमति दी गई है।

बाकी सभी बरी, सलमान को 5 साल की सजा
सलमान खान को जोधपुर की सेंट्रल जेल में बैरक नंबर 2 में रखा गया है जो आसाराम के सेल के बगल में है। इससे पहले सलमान तीन बार जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं। इससे पहले सलमान ने साल 1998, 2006 और 2007 में जेल में 18 दिन बिताए थे। काला हिरण शिकार मामले में 5 अप्रैल को जोधपुर की एक अदालत ने सलमान को 5 साल की सजा और 10,000 रुपये जुर्माना सुनाया है। इस मामले में बाकी आरोपी सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को बरी कर दिया गया है। सलमान की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी है।












Click it and Unblock the Notifications