Farmers Protest: राकेश टिकैत की धमकी, 'सरकार ने किसानों की मांगें नहीं मानी तो काट देंगे 16 राज्यों की बिजली'
Farmers Protest: राकेश टिकैत की धमकी, 'सरकार ने किसानों की मांगे नहीं मानी तो काट देंगे 16 राज्यों की बिजली'
जयपुर: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को धमकी देते हुए कहा है कि अगर सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानती है तो 16 राज्यों को बिजली काट देंगे। राकेश टिकैत ने ये बयान शनिवार (27 मार्च) को राजस्थान के दौसा में एक महापंचायत के लिए जाते समय भरतपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान दी। राकेश टिकैत ने कहा, ''केंद्र में कोई सरकार नहीं है, व्यापारी देश पर शासन कर रहे हैं। उन्होंने सभी सरकारी संस्थानों को बेच दिया है और देश के लोगों को उन्हें सत्ता से बाहर निकालने की जरूरत है।'' राकेश टिकैत ने कहा, संसद या विधानसभा में पूर्ण बहुमत मिलने पर कोई भी दल तानाशाह बन जात है। केंद्र सरकार किसानों की जमीन बेचने की योजना बना रही है, जबकि जनता बेरोजगारी और भुखमरी का सामना कर रही है।
Recommended Video

राकेश टिकैत ने विपक्ष पर कसा तंज
राकेश टिकैत ने कहा, 'मुझे लगता है कि किसान आंदोलन पांच या छह महीने तक जारी रहेगा। यह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोई विरोध नहीं है। अगर विपक्ष जिंदा होता तो सड़क पर किसानों की हलचल आदर्श रूप से संसद में लड़ी जाती।' किसान नेता ने कहा, हालांकि हम किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ सरकार का विरोध करते रहेंगे।
राकेश टिकैत ने कहा, हमारे देश में में विपक्ष कमजोर है। हाउस में जितना हल्ला मचाना चाहिए उतना नहीं कर पाते हैं। विपक्ष को तो मोदी सरकार से डर लगता है। कांग्रेस को अपनी पार्टी बचानी चाहिए।
राकेश टिकैत बोले- केंद्र सरकार के खिलाफ हमारी ये लड़ाई लंबी चलेगी
किसान आंदोलन देशभर में पिछले चार महीनों से चल रहा है। किसान आंदोलन को मजबती देने के लिए राकेश टिकैत देशभर में किसान महापंचायत कर रहे हैं। राकेश टिकैत शनिवार को दौसा के छारेडा गांव में किसान महापंचायत करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ हमारी ये लड़ाई लंबी चलने वाली है। राकेश टिकैत ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में खाट और मच्छरदानी लेकर दिल्ली की सीमा पर पहुंचने के लिए कहा है। इसके अलावा किसानों को ट्रैक्टर लेकर आने और ट्रैक्टरों पर तोप लगाकर आने को भी बोला है।












Click it and Unblock the Notifications