तेलंगाना चुनाव को लेकर BJYM नेताओं ने की टिकट में मांग, बीजेपी नेतृत्व की बढ़ी टेंशन

तेलंगाना चुनाव को लेकर बाजेपी ने अपने कैंडिडेट्स के नाम फाइनल नहीं किए हैं। इस बीच भाजयुमो नेताओं ने भी टिकट की मांग की है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि भाजयुमो की तेलंगाना इकाई ने कुछ पदाधिकारियों को टिकट आवंटन में प्राथमिकता देने की मांग की है। भजापा युवा मोर्चा के ऐसे नेता हैं, जिन्होंने बेरोजगारों की ओर से विरोध प्रदर्शन में भाग लिया और बीआरएस सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखा था।

भाजयुमो ने अपनी मांगों को लेकर पार्टी नेतृत्व पर दबाव बनाने का फैसला किया है। इस मांग के पीछे युवा विंग के नेताओं का तर्क है कि वे लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और अब समय आ गया है कि उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया जाए। नाम ना छापने की शर्त पर भाजयुमो के एक नेता ने कहा, "चूंकि पार्टी के पास बड़ी संख्या में निर्वाचन क्षेत्रों में उपयुक्त उम्मीदवार नहीं हैं, इसलिए वह भाजयुमो नेताओं को कुछ सीटें आवंटित कर सकती है जो आगामी चुनाव लड़ने में रुचि रखते हैं।"

 Telangana BJYM leaders demand tickets

सूत्रों से पता चला है कि भानु प्रकाश मल्काजगिरी से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। जबकि भाजयुमो उपाध्यक्ष श्रीधर राजेंद्रनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। इसके अलावा युवा मोर्चा के वरिष्ठ नेता मोहन नाइक अनुसूचित जाति आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र वायरा से चुनाव लड़ना चाहते हैं। वहीं पवन रेड्डी मेडचल, वेंकटकृष्ण बेल्लमपल्ली और सुरेश जनगांव भी बीजेपी से टिकट की उम्मीद लगाए हैं।

भाजयुमो नेताओं के चुनाव लड़ने के फैसले ने पार्टी नेतृत्व को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है। क्योंकि ये नेता जिन सीटों की मांग कर रहे हैं वे पहले से ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए आरक्षित हैं। दरअसल, इस हफ्ते मंगलवार (10 अक्टूबर) को हुई। जिसमें ये तय किया गया कि भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या के साथ अपनी मांग उठाने को लेकर चर्चा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+