आज से दिल्ली में होगी भाजपा के शुक्रिया मोदी कार्यक्रम की शुरुआत

भारतीय जनता पार्टी आज से दिल्ली में शुक्रिया मोदी कार्यक्रम की शुरुआत कर रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के सभी 14 संगठन जिलों में होगा। कार्यक्रम में लोगों से पीएम मोदी के समर्थन में हस्ताक्षर लिए जाएंगे और मुस्लिम समुदाय की महिलाओं से पीएम मोदी के प्रति उनका आभार लिया जाएगा।

सूत्र ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत भाजपा की तीन तलाक के खिलाफ नीति को लेकर है, जिससे लोकसभा चुनाव में भाजपा का लाभ होगा, इसके जरिए पसमंदा मुस्लिमों तक भाजपा अपनी पैठ को और मजबूत करने की कोशिश करेगी, साथ ही महिला शक्ति के जरिए 2024 में अपनी स्थिति को मजबूत करेगी।

pm

भाजपा के ओबीसी मोर्चा के नेता आतिफ रशीद ने कहा कि तीन तलाक का मु्द्दा हो, महिला आरक्षण का मुद्दा हो या फिर उज्जवला, लखपती दीदी स्कीम हो, पीएम मोदी के अभियान का सबसे अधिक लाभ मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को हुआ है, हम उन महिलाओं तक पहुंचेंगे और उनसे एक कागज पर हस्ताक्षर के लिए कहेंगे कि वह इसके लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करें।

रशीद ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है, यह कार्यक्रम अगले लोकसभा चुनाव तक चलेगा, यह पार्टी के सबका साथ, सबका विकास अभियान का हिस्सा है। दिल्ली भाजपा के अल्संख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीस अब्बासी के अनुसार पीएम मोदी की योजनाओं का लाभ पाने वाले सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम में दरयागंज डीएम ऑफिस के बाहर हिस्सा लेंगे।

जो हस्ताक्षर लिए जाएंगे उसे डीएम को सौंप दिया जाएगा और उनसे अपील की जाएगी कि वह इसे पीएम मोदी तक पहुंचा दें। इस कार्यक्रम में 14 जिलों की महिलाएं हिस्सा लेंगी। गौर करने वाली बात है कि कई मौकों पर पीएम मोदी नारी शक्ति की बात कह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+