पीएम की कुर्सी के लिए घड़ियाली आंसू बहा रही है बीजेपी: सोनिया

ताजा मामले में सोनिया ने हरियाणा के नूह इलाके में रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर कर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी के लोग सत्ता की कुर्सी के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। सोनिया ने यूपीए सरकार का गुणगान करते हुए कहा कि आजकल बीजेपी के लोग नकाब बदल कर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, गुब्बारे खूब उड़ाते हैं। उन्हें सिर्फ प्रधानमंत्री की कुर्सी दिखाइ दे रही है इसलिए बीजेपी के लोग देश को गुमराह करके गलत ब्यानबाजी कर रहे हैं।
सोनिया ने कहा कि बीजेपी रे लोगों के दिल नफरत से भरे है वो देश नहीं चला सकते। मोदी के देश का विकास करने के वादे पर निशाना साधते हुए सोनिया ने कहा कि जो समाज में अफवाह, नफरत फैलाते हो वो क्या देश का निर्माण कर सकते हैं, ऐसे लोग कभी देश का निर्माण नहीं कर सकते है।
सोनिया जहां भाजपा की पोल खोलती रही वहीं उन्होंने लोगों से अपील की कि वो सही उम्मीदार को वोट दे। सोनिया गांधी ने कहा कि हमें तय करना होगा की हमें कैसा भविष्य चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के लोगों का कठिन इम्तिहान पहले कभी नहीं हुआ जैसा इस चुनाव में हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications