27 फरवरी को भाजपा खोलेगी अपना पहला पिटारा

भाजपा 27 फरवरी को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने ट्विटर पर यह जानकारी देने के साथ उम्मीद जताई कि उसी दिन लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा की ओर से अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी।
पहली लिस्ट के ऐलान के साथ ही जेटली ने यह दावा भी किया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में रिकार्ड संख्या में सीट पाने के साथ पश्चिम बंगाल में भी दोहरे अंक या उससे भी अधिक सीट पाएगी।
उम्मीदवारों की इस पहली सूची के बारे में विचार करने के लिए लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, मुरली मनोहर जोशी सहित केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य इस बैठक में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि पहली लिस्ट में भाजपा के दिग्गजों के नाम शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications