'हर रोज 5 करोड़ लोगों को खाना मुहैया करा रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता'

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है, किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। ऐसे में लॉकडाउन के चलते लाखों-करोड़ो गरीबों पर खाने का संकट मंडरा रहा है। सरकार लगातार इन लोगों को हर संभव मदद कराने की कोशिश कर रही है, ताकि लोग भूखे नहीं रहे। इसके लिए तमाम योजनाओं का ऐलान किया गया है, समाजसेवी संगठन लोगों को खाना मुहैया करा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी अपनी पार्टी के तमाम पदाधिकारियों को आज संबोधित करते हुए उन्हें संकट की इस घड़ी में लोगों की मदद की अपील की है।

5 करोड़ लोगों को खाना मुहैया कराया

5 करोड़ लोगों को खाना मुहैया कराया

जेपी नड्डा ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता 5 करोड़ जरूरतमंद लोगों को हर रोज खाना मुहैया करा रहे हैं। आज नड्डा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तमाम पदाधिकारियों से बात की। नड्डा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ पार्टी द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद और COVID-19 के प्रति जागरूकता लाने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की समीक्षा की। बता दें की भाजपा सांसद वरुण गांधी ने दावा किया है कि उन्होंने 3 लाख फूड पैकेट लोगों को पीलीभीत में बांटे हैं और 3 मई तक वह 5 लाख लोगों को फूड पैकेट बांटेंगे।

वरुण ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

वरुण ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

वरुण गांधी ने गरीबों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। इस बाबत उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी। इस ट्वीट में वरुण गांधी ने ट्वीट करके लिखा कि हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील से प्रेरित होकर जिसमे उन्होंने कहा कि कोई भी भारतीय भूखा नहीं सोना चाहिए, मैं इस बात के लिए खुश हूं कि हमने पीलीभीत में हमने अबतक तीन लाख लोगों को खाना मुहैया कराया है। 3 मई तक हम पांच लाख लोगों तक खाना पहुंचाएंगे। अभी तक कुल 5000 वॉलंटियर ने इस कार्य को अंजाम दिया है, ईश्वर उनपर अपना आशीर्वाद बनाए रखे।

भारत में मौत का आंकड़ा 400 के बार

भारत में मौत का आंकड़ा 400 के बार

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से अभी तक भारत में कुल 12380 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी खबर ये है कि 1489 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घर भी लौट चुके हैं, ऐसे में कुल एक्टिव कोरोना के केस की संख्या 10477 है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज मीडिया से बात करते हुए अपील की है कि कोरोना संक्रमण की रैंडम टेस्टिंग की जाए और टेस्टिंग को बढ़ाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+