नगर निगम बकाया विवाद: कल आप के सभी 62 विधायकों के घरों पर प्रदर्शन करेगी भाजपा

आप के सभी 62 विधायकों के घरों के बा हर प्रदर्शन करेगी बीजेपी

नई दिल्ली। नगर निगम के बकाया पैसे के मामले को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार और बीजेपी शासित नगर निगमों के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा ने अब सीएम केजरीवाल के साथ-साथ आप के सभी 62विधायकों के घरों और दफ्तरों के सामने भी विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर हर्ष मल्होत्रा ने शुक्रवार शाम को कहा है कि भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता कल (शनिवार) को आम आदमी पार्टी के 62 विधायकों के घरों और कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन करेंगे ताकि अरविंद केजरीवाल की नींद खुल सके। उन्होंने ये भी कहा कि नगर निगमों का काम चलता रहे इसलिए ये तय किया गया है कि उनका कार्यालय सोमवार से दिल्ली सीएम के आवास के बाहर से ही चलेगा।

प

13000 करोड़ रुपए की बकाया राशि की मांग को लेकर बीते पांच दिनों से दिल्ली के तीनों नगर निगमों के महापौर, डिप्टी मेयर, लीडर ऑफ द हाउस, स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन, जोन के चेयरपर्सन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को बीजेपी ने पहले दिल्ली सरकार के मंत्रियों के घरों पर प्रदर्शन का ऐलान किया था। अब सभी विधायकों के घरों पर भी धरने की बात कही है। दिल्ली तीनों महापौर का दावा है कि उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी नगर निगमों का कुल 13,000 करोड़ दिल्ली सरकार के पास बकाया है, जिसे केजरीवाल सरकार जारी नहीं कर रही है। इसी को लेकरउत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश, दक्षिणी दिल्ली की महापौर अनामिका और पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन कई कार्यकर्ताओं के साथ सीएम आवास पर धरना दे रहे हैं।

इस बीच शुक्रवार को दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा है कि तीनों नगर निगम का बकाया जितना वित्त आयोग के तहत देना बनता था, उसे दिल्ली सरकार पहले ही दे चुकी है। जैन का कहना है कि दिल्ली सरकार का ही निगम पर बकाया निकलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+