टिकट काटे जाने के बाद BJP में शुरू हुआ विरोध, नड्डा के घर के सामने प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे के बाद राज्य बीजेपी ईकाई में बगाबत के सुर तेज हो गए हैं। रविवार को टिकट ना मिलने वाले नेताओं के नाराज समर्थकों ने पार्टी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। इससे पहले बीजेपी नेता करण सिंह तंवर के समर्थकों ने भी बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर के बाहर प्रदर्शन किया था। वहीं, कार्यकर्ताओं ने पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

BJP workers hold protest outside party office, over ticket distribution in Delhi
शुक्रवार को बीजेपी राज्य इकाई ने दिल्ली विधानसभा की 57 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिसमें पार्टी ने इस बार 26 नेताओं के टिकट काटे हैं। टिकट कटने वाले उम्मीदवारों में BJP दिल्ली के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और रिठाला सीट से तीन बार के विधायक रहे कुलवंत राणा का नाम प्रमुख तौर पर है। जिसके बाद करण सिंह तंवर को दिल्ली कैंट से टिकट देने की मांग करते हुए उनके समर्थकों ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर के बाहर प्रदर्शन किया।

इसी तरह तिमारपुर से प्रो. रजनी अब्बी की जगह सुरेंद्र सिंह बिट्टू को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। बादली से राजेश यादव, बवाना से गुगन सिंह रंगा, सुल्तानपुर माजरा से प्रभु दयाल का टिकट कट गया है। मंगोलपुरी (अनुसूचित जाति) सीट से सुरजीत, त्रिनगर से नंदकिशोर इस बार टिकट पाने में सफल नहीं हुए। वहीं मॉडल टाउन से 2015 में चुनाव लड़कर हारने वाले विवेक गर्ग की जगह पार्टी ने केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे और आप के बागी कपिल मिश्रा को टिकट दिया है।

उधर दिल्ली चुनाव में बीजेपी और जेडीयू के बीच गठबंधन की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक जेडीयू के लिए बीजेपी दो सीटें छोड़ने पर राजी हो सकती है। जिन 2 सीटों पर समझौता होने की उम्मीद है वह बुराड़ी और संगम विहार विधानसभा सीटें हैं। दोनों ही सीटें उन 13 सीटों में शामिल है जिन पर बीजेपी ने अब तक उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+