Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: पीएम मोदी के रैली में नहीं हो पाए शामिल तो BJP कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली के चलते आसपास के इलाकों में यातायात जाम लग गया। जिसके चलते पीएम मोदी की रैली में हिस्सा लेने जा रहे बीजेपी कार्यकर्ता उसमें शामिल नहीं हो पाए। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक व्यवस्था देख रहे पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। घटना खड़गपुर में चौरिंगी क्रॉसिग की है। इससे घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।

Civic police

वीडियों में दिख रहा है कि, गुस्साए कार्यकर्ताओं ने यातायात संभाल रहे सिविक पुलिस के स्वयंसेवकों पर अपना गुस्सा उतारा। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इन नागरिक पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सिविल डिफेंस के लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं।

वीडियो में एक कार्यकर्ता पुलिसकर्मी पर साइकिल फेंकता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही कुछ आक्रोषित कार्यकर्ता पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। सिविल डिफेंस के लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं।

मिदनापुर में पीएम मोदी की किसान रैली की वजह से आसपास के इलाकों में जाम के हालात पैदा हो गए थे। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने सिविल डिफेंस और सिविल पुलिसकर्मियों की भी मदद ली थी। लेकिन फिर भी जाम की वजह से हालात बेकाबू हो गए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+