जब पीएम मोदी से बोला बीजेपी कार्यकर्ता, 'आपकी सरकार तो हर तरीके से टैक्स वसूलने में जुटी है'

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने इस संवाद के दौरान सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी से संवाद करने के लिए कुछ लोगों को चुना गया था जिन्होंने प्रधानमंत्री से बात की। इस दौरान निर्मल कुमार जैन ने पीएम मोदी से शिकायत की और कहा कि आपकी सरकार हर तरीके से टैक्स वसूलने में लगी हुई है।

बीजेपी कार्यकर्ता ने पीएम मोदी से किया सवाल

बीजेपी कार्यकर्ता ने पीएम मोदी से किया सवाल

पीएम मोदी अक्सर नमो एप के जरिए सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से तो कभी कार्यकर्ताओं से बात करते हैं। द टेलिग्राफ के अनुसार, बुधवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के बूथ वर्करों से पीएम मोदी ने संवाद किया। पीएम मोदी ने पुडुचेरी की खूबसूरती की तारीफ करते हुए पूछा कि कौन-कौन बात करना चाहता है। इस दौरान निर्मल कुमार जैन ने इशारा किया और माइक हाथ में लिया।

'आपकी सरकार हर तरीके से टैक्स वसूली करने में लगी है'

'आपकी सरकार हर तरीके से टैक्स वसूली करने में लगी है'

निर्मल कुमार ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी, आपसे बात करने के मिले अवसर के लिए मैं आभारी हूं, आप देश बदलने के लिए जो कुछ भी कर रहे हैं वो बहुत ही अच्छा कदम है। लेकिन मिडिल क्लास की राय है कि आपकी सरकार हर तरीके से टैक्स वसूली करने में लगी है। मिडिल क्लास को आईटी में लोन मिलने, बैंक लेनदेन फीस और पेनल्टी में राहत की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन कुछ नहीं मिला। आपसे अनुरोध है कि पार्टी की इस जड़ का ध्यान आप वैसे ही रखें, जैसे टैक्स का ध्यान रखते हैं।'

'मिडिल क्लास का भी रखें ध्यान'

'मिडिल क्लास का भी रखें ध्यान'

इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, 'धन्यवाद निर्मल जी, आप एक कारोबारी हैं, इसलिए आपने कारोबार की बात की। मैं आम लोगों का ध्यान रखने का पक्षधर हूं, और यकीन दिलाता हूं कि इसका ध्यान रखा जाएगा।' इसके बाद पीएम मोदी अन्य लोगों के साथ संवाद करने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+