बीजेपी ने घेरा पाकिस्तान उच्चायोग, बिलावल भुट्टो ने PM मोदी पर दिया था विवादित बयान
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। इसको लेकर भाजपा का कार्यकर्ताओं ने आज पाक उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो ने प्रधानमंत्री मोदी पर गुरुवार को विवादित टिप्पणी कर दी थी। न्यू यॉर्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था कि मैं भारत को बताना चाहता हूं कि ओसामा बिन लादेन तो मर चुका है, लेकिन गुजरात का कसाई अभी जिंदा है और भारत का प्रधानमंत्री है। भुट्टो की इस बेहुदा टिप्पणी को लेकर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विरोध में उतर आए हैं। इसी को लेकर आज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान उच्चयोग के पास विरोध प्रदर्शन किया।
Recommended Video
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा
भुट्टो के बयान को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया है। दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के पास बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता पहुंच गए और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हिंदुस्तान जिंदाबाद.....पीएम मोदी जिंदाबाद का भी नारा लगाया।
हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे थे भाजपा कार्यकर्ता
दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर सैकड़ों की संख्या में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने तख्तियां भी ले रखी थी। इन तख्तियों पर पाकिस्तान औका तुझे दिखाएंगे और धूल तुझे चटाएंगे....पाकिस्तान मूर्दाबाद...मूर्दाबाद...मूर्दाबाद, पाकिस्तान होश में आओ होश में लिखा था।
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने भी बयान पर जताया विरोध
भुट्टो के बेहुदा बयान पर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या सहित कई अन्य नेताओं ने भी विरोध जताया है। वहीं, इस बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की हरकतों और मंसूबों को दुनिया देख चुकी है। ये लंबे समय से आतंकियों को पनाह दे रहे हैं। पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अमेरिका ने पाकिस्तान में ओसामा बिन लादेन को मार गिराया और भारत ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की।
भुट्टो के बयान पर विदेश राज्य मंत्री ने भी जताया विरोध
भुट्टो के बयान पर विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि भुट्टो के पूर्वज कश्मीर, पंजाब, अफगानिस्तान, बलूचिस्तान और कराची में आतंकवाद के लिए जिम्मेदार थे। ऐसे में हर कोई जानता है कि कसाई कौन हैं? भारत एक कानून का पालन करने वाला नागरिक है, जहां संविधान काम करता है। पीएम मोदी को सुप्रीम कोर्ट ने दी क्लीन चिट दी है। इसके अलावा बयान पर विदेश राज्य मंत्री ने भी विरोध जताया है।
उन्होंने कहा कि अगर किसी देश का विदेश मंत्री इस तरह का बयान दे रहा है तो यह उसे शोभा नहीं देता। ये वो देश है जो कई बार FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल हुआ था। भुट्टो जिस देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, वह आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान बेहद शर्मनाक था और जिस तरह 1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को परास्त किया था, शायद यही वजह थी कि वह अभी भी दर्द में हैं।
ये भी पढ़ें- Vijay Diwas 2022: पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी जवानों को श्रद्धांजलि, कही दिल छू लेने वाली बात












Click it and Unblock the Notifications