पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के आरमबाग में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय सुदर्शन प्रमाणिक की हिंसा में मौत हो गई है। आरमबाग सबडिवीजन में भाजपा के मुखिया बीमान घोष ने बताया कि सुदर्शन हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता थे। वह सुबह तिरंगा फहराने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान टीएमसी के गुंडों ने हमला कर दिया। मुझे नहीं पता कि पश्चिम बंगाल को जंगलराज से आजादी दिलाने के लिए कितने और भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी जान देनी होगी।

murder

बता दें कि शनिवार की सुबह भाजपा और टीएमसी के समर्थक नातिबपुर स्थिति अपने पार्टी कार्यालय में झंड फहराने के लिए जमा हुए थे। दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के झंडा फहराने की जगह एक दूसरे से काफी करीब थी, इसी दौरान दोनों गुटों के बीच हिंसा भड़क गई, जिसमे भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई। इस घटना के बाद कई भाजपा समर्थकों ने भाजपा सांसद सौमित्र खान और ज्योतिर्मय सिंह महतो की अगुवाई में कोलकाता नेशनल हाइवे को ब्लॉक कर दिया। भीड़ को यहां से हटाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। हुगली के एसपी तथागत बासु ने कहा कि हिंसा से जुड़े 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है, हमे अभी तक आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। घटना के बाद प्रदेश भाजपा मुखिया दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए पार्टी को एक और स्वतंत्रता आंदोलन शुरू करना होगा। आज भाजपा नेताओं ने खानकुल में बंद का आह्वाहन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+