पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता का मिला शव, दो अन्य को मारी गोली

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में लगातार राजनीतिक हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर से दो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को गोली मार दी गई है। दोनों की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बीती रात एक और भाजपा कार्यकर्ता रामेन सिंह का शव मिला है ,जिसके बाद इलाके में तनाव काफी बढ़ गया है। भाजपा कार्यकर्ता का शव बीती रात झारग्राम के गोपीबल्लबपुर इलाके में मिला है।

murder

इस हत्या के पीछे भाजपा ने टीएमसी का हाथ बताया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने रामने सिंह की हत्या की है। लेकिन पुलिस ने इस बात से इनकार किया है। पुलिस ने बताया कि रामेन सिंह पहले से ही बीमार था, हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले मिदनापुर में दो टीएमसी कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों ही कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हिंसा में मृत्यु हो गई थी।

गौरतलब है कि आज लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, छठे चरण में जिन लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, उनमें यूपी की सबसे ज्यादा 14 लोकसभा सीटें शामिल हैं। इसके अलावा छठे चरण में हरियाणा की 10 सीटें, देश की राजधानी दिल्ली की 7 सीटें, मध्य प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 8, बिहार की 8 और झारखंड की 4 सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने छठे चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+