Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जन्मदिन पर BJP कार्यकर्ता ने PM मोदी को दिया बड़ा गिफ्ट, 60 किलो गेहूं-बाजरे की मदद से बनाई अनोखी तस्वीर

Happy Birthday PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। पीएम मोदी के जन्मदिन की तैयारी पूरे धूमधाम से चल रही है। उनके जन्मदिन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पुणे में एक बीजेपी कार्यकर्ता ने अनाज और बाजरा का उपयोग करके पीएम मोदी की तस्वीर बनाई है।

भाजपा कार्यकर्ता किशोर तरवड़े ने कहा कि तस्वीर का आकार 10X18 फीट है। इसे गेहूं, दाल और बाजरा जैसे लगभग 60 किलोग्राम अनाज का उपयोग करके बनाया गया है। तस्वीर को 16 सितंबर से 18 सितंबर तक प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा। पुणे शहर के बुधवार पेठ क्षेत्र में कालिका माता मंदिर भवन में आगंतुकों के लिए रखा गया है। प्रदर्शन को देखने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

60 किलो गेहूं-बाजरे की मदद से PM की बनाई अनोखी तस्वीर

इस चित्र को कलाकार गणेश खरे और उनकी टीम ने 18 घंटे में बनाया है। किशोर तरवड़े ने कहा कि चित्र बनाने के लिए गेहूं, तिल, मसूर दाल, हरी मूंग दाल, ज्वार रागी, तूर दाल और सरसों का उपयोग किया गया है। बता दें कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिन है। उनका जन्म 1950 में हुआ था।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की पिथौरागढ़ यात्रा, जानिए लोकसभा चुनाव से पहले एक साथ कितने मिशन होंगे पूरे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+